bhagalpur news. तीन दिनों से तिलकामांझी सिग्नल फेल, चारों तरफ से एक साथ चल रहे हैं वाहन

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. तीन दिनों से तिलकामांझी सिग्नल फेल, चारों तरफ से एक साथ चल रहे हैं वाहन

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे दिख रही है. तीन दिनों से शहर में यातायात के लिए सबसे महत्वपूर्ण चौराहा तिलकामांझी चौक का सिग्नल फेल है.

विज्ञापन

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे दिख रही है. तीन दिनों से शहर में यातायात के लिए सबसे महत्वपूर्ण चौराहा तिलकामांझी चौक का सिग्नल फेल है. तीन दिनों तक सिग्नल फेल रहने की सुध किसी भी पदाधिकारी ने नहीं ली है. वर्तमान में स्थिति ऐसी है कि रोजाना चौराहे पर 20 से 25 बार वाहनों की टक्कर हो रही है जिसके बाद विवाद भी होता है. एक ही बार में चारों ओर से वाहन चौराहे की ओर बढ़ते हैं, इसलिए स्थिति खतरनाक हो गयी है. क्या खराबी आयी है सिग्नल में जानकारी मिली है कि न्यूट्रल के कारण सिग्नल का पॉवर जल गया था. इसे खराब होने के बाद ही ठीक होने के लिए भेजा गया है. मंगलवार को सिग्नल बन कर आ जाने की उम्मीद थी. लेकिन देर शाम तक सिग्नल दुरुस्त नहीं हुआ. जानकारी मिली है कि सिग्नल को पॉवर बिजली से ही दी जाती है, जिससे अक्सर बिजली जाने के बाद भी सिग्नल फेल जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है. आमलोगों के सवाल, सिग्नल फेल होने पर पुलिस कर्मियों की संख्या क्यों नहीं बढ़ायी गयी शहर के स्थानीय लोगों रितेश कुमार, कुंदन कुमार मिश्रा, श्रीओम गुप्ता, संजीव कश्यप आदि ने बताया कि सिग्नल फेल होना एक तकनीकी समस्या है. लेकिन अब तीन दिनों से सिग्नल फेल है तो चौराहे पर मैनुअल व्यवस्था लागू कर यातायात को पूर्ववत रखा जा सकता था. इसके लिए पुलिस कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी कर मानव चालित व्यवस्था बनायी जा सकती थी. गुरहट्टा चौक पर भी खराब हुआ था सिग्नल, दो दिनों में हुआ ठीक गुरहट्टा चौक पर सोमवार को ट्रैफिक सिग्नल खराब हो गया था. दो घंटे बाद ही सिग्नल फिर से ठीक हो गया था. दूसरी तरफ शहर के कई ऐसे चौराहे हैं, जहां पर सिग्नल काम नहीं कर रहा है. मनाली, शीतला स्थान चौक, आदमपुर पर भी ट्रैफिक सिग्नल कई दिनों से बंद है. कचहरी चौक, घंटाघर में ट्रैफिक सिग्नल के सभी संसाधनों की व्यवस्था तो की गयी थी लेकिन दो वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह चालू नहीं हुआ. कोट तकनीकी खराबी हो जाने के कारण तिलकामांझी चौराहे का सिग्नल फेल हो गया था. बिना सिग्नल के भी यातायात की स्थिति ठीक रही थी. सिग्नल ठीक हो गया है, बुधवार को सिग्नल पूर्ववत कार्य करने लगेगा. संजय कुमार, ट्रैफिक डीएसपी, भागलपुर

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन