Bhagalpur News : सुलतानगंज स्टेशन पर तीन वाटर कूलर नहीं दे रहा ठंड़ा पेयजल, यात्री परेशान

सुलतानगंज स्टेशन पर भीषण गर्मी के लंबे दौर के बीच यात्रियों के लिए वाटर कूलर से ठंडा पानी नही निकलने से परेशानी हो रही है.
सुलतानगंज (भागलपुर) से शुभंकर की रिपोर्ट Bhagalpur News : सुलतानगंज स्टेशन पर भीषण गर्मी के लंबे दौर के बीच यात्रियों के लिए वाटर कूलर से ठंडा पानी नही निकलने से परेशानी हो रही है. अत्यधिक गर्मी के दौरान ठंडे पेयजल की उपलब्धता यात्रियों की यात्रा को अधिक सहज एवं सुखद बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.यात्रियो ने बताया कि तीन कूलर से ठंड़ा पानी नही निकल रहा है. गर्मी में पेयजल ठंड़ा नही मिलने से शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो जाता है,सुलतानगंज स्टेशन पर पांच जल कूलर (वॉटर कूलर) की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है,लेकिन तीन वाटर कूलर से पेयजल ठंड़ा नही हो रहा है.प्लेटफार्म संख्या दो पर दो व एक पर एक कुल तीन वाटर कूलर से ठंड़ा पानी नही मिल रहा है. यात्री ने बताया कि पेयजल तो मिल रहा है,ठंड़ा पेयजल नही मिलने से यात्री को यात्रा के दौरान मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है. इस बाबत स्टेशन प्रबंधक गिरीश कुमार सिंह से पूछने पर बताया कि मामले की जानकारी एसएसई इंलेक्ट्रीकल भागलपुर को लिखित रूप से दे दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










