BHAGALPUR पथ परिवहन निगम निगम की तीन बसों की होगी निलामी

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :28 Apr 2026 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
BHAGALPUR पथ  परिवहन निगम निगम की तीन बसों की होगी निलामी

पथ परिवहन निगम भागलपुर की कंडम हो चुकी तीन बसों की निलामी की जायेगी.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशाेर मिश्र की रिपोर्ट : BHAGALPUR NEWS :पथ परिवहन निगम भागलपुर की कंडम हो चुकी तीन बसों की निलामी की जायेगी. इसके लिए भागलपुर निगम ने फाइल बनाकर चीफ मैकनिकल इंजीनियर मुख्यालय पटना को भेज दिया है. अब मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद निलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. जिस एजेंसी को निलामी का काम मिलेगा उसके द्वारा बसों की कटाई करने के बाद उसे ले लाया जायेगा. बता दें कि ये तीन बस में कई तरह की मशीनरी खराबी पिछले कुछ सालों से हो रही थी. इसके बाद भी बस का सही से परिचालन नहीं हो पा रहा था. इस लिए इन बसों को एक साल पहले से कंडम घोषित कर खड़ी कर दी गयी थी.

पांच साल पहले 25 साल पुरानी एक दर्जन से अधिक बसों की हुई थी निलामी

पांच साल पहले लगभग 25 साल से कंडम हो चुकी बसों की निलामी प्रक्रिया हुई थी. इन बसों को को निलामी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिस कंपनी ने बसों को लिया था उसके द्वारा निगम परिसर में ही कटाई का काम कर उसे लोडिंग कर बाहर भेजा गया था.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन