Bhagalpur News : टीसी पर हस्ताक्षर नहीं होने से नामांकन में अड़चन, छात्र-छात्राएं परेशान

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News : टीसी पर हस्ताक्षर नहीं होने से नामांकन में अड़चन, छात्र-छात्राएं परेशान

सुलतानगंज क्षेत्र में टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) पर हस्ताक्षर नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को नामांकन कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

सुलतानगंज (भागलपुर) से शुभंकर की रिपोर्ट Bhagalpur News : सुलतानगंज क्षेत्र में टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) पर हस्ताक्षर नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को नामांकन कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार, बीआरसी में करीब तीन दर्जन टीसी लंबित पड़े हैं, जिन पर बीईओ के हस्ताक्षर होने बाकी हैं. हस्ताक्षर के अभाव में छात्र बिना टीसी के नामांकन नहीं करा पा रहे हैं, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गयी है. बीआरसी कर्मी ने बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के लंबी छुट्टी पर रहने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए पहल की जाएगी, ताकि छात्रों को राहत मिल सके.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन