bhagalpur news. ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र से 200 ग्राम ब्राउन शुगर के पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

कोलकाता से लाकर भागलपुर में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र से 200 ग्राम ब्राउन शुगर के पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित विनोद कुमार व अनुज कुमार है. दोनों अलीगंज गंगटी रहनेवाला है. पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने अहम सुराग दिये हैं. गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में अलग-अलग तीन घटना को लेकर पत्रकारों को जानकारी दी. सिटी एसपी ने बताया कि गुरुवार को गुप्त सूचना मिली की कुछ अभियुक्तों द्वारा कोलकाता से अवैध मादक पदार्थ लाकर भागलपुर में खरीद-बिक्री की जा रही है. इस बाबत एसएसपी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर की निगरानी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था व डीआइयू टीम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने जिला के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सन्हौला मोड़ के पास दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ा. उनलोगों के पास से 200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. साथ ही एक मोबाइल भी जब्त किया है. दूसरी तरफ बरारी थाना क्षेत्र के डीवीसी कॉलोनी के समीप से नौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ बड़ी खंजरपुर निवासी बादल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपित द्वारा अवैध रूप से नशीले पदार्थ की खरीद-ब्रिकी की जा रही थी. इस बाबत पुलिस को गुप्त सूचना मिला था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. लूटकांड में शामिल अपराधी कट्टा के साथ गिरफ्तार शाहकुंड थाना में दर्ज एक लूटकांड मामले में स्थानीय पुलिस ने एक और अपराधी को कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. तीनटंगा दियरा नवगछिया स्थित ज्ञानीदास बिंद टोली से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपित मदन मंडल रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरिया का रहने वाला है. सिटी एसपी ने बताया कि चार अप्रैल को शाहकुंड थाना की पुलिस को जानकारी मिली थी कि मंटू कुमार अपने पेट्रोल पंप अकबरनगर से शाहकुंड स्थित बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे. सादपुर मोड़ के समीप कुछ अज्ञात अपराधियों ने कट्टा दिखाकर करीब आठ लाख रुपया लूट लिया था. इस घटना में उक्त अपराधी भी शामिल था, जो फरार चल रहा था. पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर उक्त अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन