Bhagalpur News. चीफ इंजीनियर एनएच 80 की सड़क परियोजना की आज करेंगे समीक्षा, एजेंसी को किया तलब

Updated at : 21 Mar 2026 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. चीफ इंजीनियर एनएच 80 की सड़क परियोजना की आज करेंगे समीक्षा, एजेंसी को किया तलब

एनएच 80 की आज होगी समीक्षा.

विज्ञापन

-कहलगांव और पीरपैंती में अतिक्रमण, सीओ से की बात, 24 मार्च को क्लियर किया जायेगा रोडनेशनल हाइवे के चीफ इंजीनियर संजय भारती शनिवार को निजी काम से भागलपुर पहुंचे. इन्होंने जीरोमाइल से मिर्जाचौकी तक बन रहे नेशनल हाइवे 80 परियोजना की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि उन्हें निरीक्षण करना था लेकिन, बारिश की वजह से नहीं जा सके लेकिन, अब ठेका एजेंसी को रविवार को बुलाया गया है. क्योंकि, कार्य की प्रगति अपेक्षित नहीं हो रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना का केवल 10-12 प्रतिशत कार्य बाकी है और यदि एजेंसी तेजी से काम करे, तो यह सड़क एक से डेढ़ महीने में बनकर तैयार हो जायेगी.उन्होंने अतिक्रमण को मुख्य वजह बताते हुए कहा कि कहलगांव और पीरपैंती क्षेत्रों में अतिक्रमण के कारण सड़क निर्माण कार्य बाधित हो रहा है. इसको लेकर सीओ से बातचीत की गयी है और 24 मार्च को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी, जिससे निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके.

विक्रमशिला के निरीक्षण में कहा-पिलर को कोई दिक्कत नहीं

चीएफ इंजीनियर ने विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण किया. उन्होंने पीलर के फेरीवॉल का बारीकी से जायजा लिया और स्पष्ट किया कि यह पुल का हिस्सा नहीं है, इसलिए टूटने से सेतु के पायों को कोई खतरा नहीं है. उन्होंने कहा कि अब इसे सुरक्षित तरीके से तोड़कर हटा दिया जायेगा. निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, जूनियर अभियंता और अन्य तकनीकी अधिकारी भी मौजूद थे.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन