bhagalpur news. स्टेशन चौक पर दिन भर लगता रहा जाम

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. स्टेशन चौक पर दिन भर लगता रहा जाम

भागलपुर स्टेशन चौक पर रविवार को दिन भर रह-रहकर जाम लगता रहा

विज्ञापन

भागलपुर स्टेशन चौक पर रविवार को दिन भर रह-रहकर जाम लगता रहा. जाम की स्थिति को नियंत्रित करने को लेकर मौजूद ट्रैफिक पुलिस द्वारा कई तरह के प्रयास किये गये, जो विफल रहा. दिन भर चौक पर वाहन रेंगते रहे, जिससे आमलोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. इधर, सुबह के समय में तिलकामांझी कटहलबाड़ी चौक पर भी मछली मंडी में लोगों की अत्यधिक भीड़ और बेतरतीब पार्किंग के कारण तीन घंटे तक जाम की स्थिति रही. लोगों ने बताया कि अमूमन रविवार को शहर में जाम की स्थिति रहती नहीं है, लेकिन इन दिनों रविवार के दिन भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन