Bhagalpur news कहलगांव में चार घंटे लगा रहा जाम, दुकानदार व राहगीर परेशान

Updated at : 16 Feb 2025 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news कहलगांव में चार घंटे लगा रहा जाम, दुकानदार व राहगीर परेशान

सीबीएसई परीक्षा के प्रथम दिन ही जाम से कहलगांव शहर की हालत खराब रही. पूरा शहर लगभग चार घटे जाम की चपेट में रहा

विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा के प्रथम दिन ही जाम से कहलगांव शहर की हालत खराब रही. पूरा शहर लगभग चार घटे जाम की चपेट में रहा. दिन के 12 से संघ्या चार बजे तक पूरा शहर जाम था. इस दौरान पुलिस बल शहर के किसी भी चौक चौराहों पर नजर नहीं आया. कहलगांव, त्रिमुहान, घोघा, आमापुर, शाहपुर, गोलसड़क, शंकरपुर, लैलख, ममलखा मसाढु तक एनएच-80 शुक्रवार की पूरी रात्रि व शनिवार की सुबह नौ बजे तक जाम की चपेट में रहा. छोटी गाड़ियों के चालक व सवार लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम का सबसे बडा कारण ऑटो व टोटो का कहलगांव सड़क के बीचोबीच लगा कर सवारी बैठाना है. इसके अलावा छाई लदे भारी वाहनों का परिचालन कराना. नों इंट्री का पालन नहीं करना. दो थाना रसलपुर और कहलगांव के बीच गाड़ियों के परिचालन को लेकर सामंजस नहीं होना जाम का बड़ा कारण है. राख लदे वाहनों के परिचालन के दौरान मानक के अनुसार राख को ढक कर नही चलाने को लेकर सडक पर राख के गिरना व वाहनों के गुजरने पर राख व धूल के उड़ने से लोगों, दुकानदारों का जीना मुहाल कर दिया है. स्थानीय दुकानदारों ने एसडीओ अशोक कुमार मंडल से शिकायत कर जाम हटवाने तथा उड़ते राख को लेकर सडक पर पानी के छिड़काव करवाने का आग्रह किया है. एसडीओ ने संवेदक को बोल कर पानी के छिड़काव कराने का आश्वासन दिये. स्थानीय पुलिस को कह कर जाम हटवाने का आदेश दिया.

वीडियो वायरल होने पर डाॅ आनंद मोहन का तबादला व मामला दर्ज

कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल के डाॅ आनंद मोहन का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर तबादला कर दिया गया है. सिविल सर्जन के जारी आदेश पत्र में लिखा गया है कि डाॅ आनंद मोहन के वायरल वीडियो की खबर प्रमुखता के साथ समाचार पत्र में छपने के बाद विभाग की छवि खराब हुई है. उन पर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है, वहीं शनिवार को अनुमंडल अस्पताल कहलगांव के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ पवन कुमार गुप्ता ने कहलगांव थाना में आवेदन देकर डॉ आनंद मोहन पर शराब के नशे में अस्पताल में आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने सहित कई आरोप लगा कर मामला दर्ज करने का आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन