bhagalpur news. इतिहास विभाग के हेड पद को लेकर फंस सकता है पेंच

टीएमबीयू के पीजी इतिहास विभाग में हेड पद को लेकर पेच फंस सकता है. टीएनबी काॅलेज की शिक्षिका प्राे अर्चना साह को इतिहास विभाग का नया हेड बनाया गया.
भागलपुर
टीएमबीयू के पीजी इतिहास विभाग में हेड पद को लेकर पेच फंस सकता है. टीएनबी काॅलेज की शिक्षिका प्राे अर्चना साह को इतिहास विभाग का नया हेड बनाया गया. प्रो अशोक कुमार सिन्हा हेड पद से 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए है. शनिवार को नये हेड ने विभाग में योगदान दिया है.
दूसरी तरफ मुरारका काॅलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ अमरकांत सिंह ने विवि प्रशासन काे पत्र लिखकर दावा किया है कि पूरे विवि में इतिहास विषय में वह ही वरीय हैं. प्रो अर्चना साह उनसे वरीय नहीं हैं. ऐसे में इतिहास विभाग का हेड उन्हें ही बनाया जाये. कुलपति काे दिये पत्र में अनुरोध किया है कि विवि इतिहास विभाग के हेड की नियुक्ति की पूर्व में जारी अधिसूचना पर फिर से विचार किया जाये. कहा कि उनसे अनुमति लिये बिना दूसरी वरीय शिक्षक काे हेड बनाया गया. वरीय शिक्षक हाेने के बावजूद वह 30 साल से विवि मुख्यालय से बाहर हैं. उनके बाद के सभी वरीय शिक्षक विवि मुख्यालय में रहे हैं. इसमें कुछ शिक्षक रिटायर भी हाे चुके हैं. पत्र में उन्होंने कई शिक्षकों के नाम का भी उल्लेख किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




