bhagalpur news. भागलपुर में एलपीजी की कमी नहीं, तेजी से घट रहा बैकलॉग

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. भागलपुर में एलपीजी की कमी नहीं, तेजी से घट रहा बैकलॉग

एलपीजी गैस आपूर्ति के संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि भागलपुर जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है.

विज्ञापन

एलपीजी गैस आपूर्ति के संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि भागलपुर जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है. बुकिंग से अधिक संख्या में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराये जा रहे हैं. 20 मार्च को 12 हजार उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मुहैया कराया गया, जबकि बुकिंग इससे कम थी. इस प्रकार बैकलॉग तेजी से कम हो रहा है. उन्होंने बताया कि भागलपुर जिले में कुल 58 एलपीजी गैस एजेंसियां हैं, जिनमें आइओसीएल की 33, एचपीसीएल की 16 तथा बीआरसीएल की 9 स्थानीय एजेंसियां शामिल हैं. सभी गैस कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों, सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ प्रतिदिन गैस आपूर्ति के संबंध में नियमित समीक्षा की जा रही है. जमाखोरी एवं कालाबाजारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए सभी प्रखंडों में धावा दल का गठन किया गया है. सभी घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार गैस उपलब्ध करायी जा रही है. एलपीजी गैस की जमाखोरी एवं कालाबाजारी के विरुद्ध दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सभी घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जा रही है. जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सातों दिन संचालित है, जिसका दूरभाष संख्या 0641-2402871 है. इसके माध्यम से गैस उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन