bhagalpur news. पिता ने नहीं दिये पांच हजार रुपये तो युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Updated at : 27 Mar 2026 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. पिता ने नहीं दिये पांच हजार रुपये तो युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

इशाकचक थाना क्षेत्र के गुमटी नंबर 12 में किराये के कमरे में रहने वाले मनोज मंडल के 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार ने शुक्रवार को फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली है.

विज्ञापन

इशाकचक थाना क्षेत्र के गुमटी नंबर 12 में किराये के कमरे में रहने वाले मनोज मंडल के 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार ने शुक्रवार को फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली है. जानकारी मिली है कि मनीष ने गमछे से लटक कर खुदकुशी की थी. लेकिन फंदे के खुल जाने के बाद वह फर्श पर गिर गया था. परिजनों की नजर पड़ी तो उसकी सांसें चल रही थी. आनन फानन में उसे जेएलएनमएसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इशाकचक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों ने पूछताछ और मामले की छानबीन की है. मनोज मंडल ने बताया कि वह दिहाड़ी के आधार पर हलवाई का काम करते हैं. उसका पुत्र मनीष कुमार कुछ नहीं करता था. गलत संगत में रहने के कारण वह नशे का आदि हो गया था. गुरुवार की रात में उसने अपनी मां नीतू देवी और पिता मनोज मंडल से कहा था कि वह दुकान खोलना चाहता है. इसलिए उसे पांच हजार रुपये चाहिए. पिता ने बताया कि उसे मैंने ने रकम के इंतजाम होने कतक तीन-चार दिन रुकने के लिए कहा. मनीष तत्काल रकम देने की जिद कर रहा था. पिता का कहना है कि शुक्रवार की सुबह मनीष के माता पिता काम करने चले गये. मनीष का छोटा भाई घर के पास कुछ काम कर रहा था. जब मनीष की मां घर आयी तो देखा कि मनीष फर्श पर गिरा हुआ है. उसके गले में गमछा कसा हुआ है. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. पिता मनोज कुमार ने बताया कि पहले वे लोग इशाकचक लीची बागान के पास रहते थे. लेकिन वहां कुछ विवाद हो जाने के बाद वे लोग इन दिनों भीखनपुर गुमटी नंबर 12 मोहल्ले में किराये के कमरे में रहते थे. मनोज कुमार ने बताया कि पहले भी मनीष रोजगार करने के नाम पर पैसे ले चुका था. वह रोजगार करता नहीं था, नशे में पैसे को बर्बाद कर देता था. इसके बाद भी वे पैसे देते थे. उन्हें इस बार भी आशंका थी कि मनीष पैसे लेकर नशा करेगा. इस बार भी उसे पैसे दिये जाते लेकिन मनीष ने धैर्य नहीं रखा और अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठा. इशाकचक थानाध्यक्ष ने कहा कि परिजनों के अनुसार युवक को नशे की बुरी लत थी. वह अपने माता पिता से रोजगार के लिए पैसे मांग रहा था. पैसे नहीं देने पर उसने खुदकुशी कर ली है. घटना स्थल को सुरक्षित रखा गया है. एफएसएल टीम से जांच करायी जायेगी.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन