Bhagalpur पति की डांट से आहत महिला ने लगायी फांसी, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur पति की डांट से आहत महिला ने लगायी फांसी, इलाज के दौरान मौत

हरभंगा गांव की 24 वर्षीय सोनी देवी, पति उमेश ऋषि, ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट : भागलपुर – सरसी थाना क्षेत्र के हरभंगा गांव की 24 वर्षीय सोनी देवी, पति उमेश ऋषि, ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई. वह अपने पीछे दो छोटे पुत्रों को छोड़ गई है, जिससे परिवार में कोहराम मचा है.

शादी के बाद घर में था सामान्य माहौल

परिजनों के अनुसार, सोनी देवी का पति उमेश ऋषि तमिलनाडु में रहकर काम करता है और हाल ही में भतीजी की शादी में शामिल होने घर आया था. 22 अप्रैल को शादी संपन्न हुई थी और इसके बाद घर में सब कुछ सामान्य था.

बच्चों को डांटने पर पति ने लगायी फटकार

रविवार दोपहर सोनी देवी ने अपने दोनों बेटों को शरारत करने पर पिटाई कर दी. इस बात पर पति उमेश ऋषि ने उसे डांट दिया. पति के अनुसार, कुछ देर बाद माहौल सामान्य हो गया और वह सब्जी लाने बाजार चला गया.

साड़ी से फंदा बनाकर किया आत्महत्या का प्रयास

इसी बीच सोनी देवी ने घर में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने तत्काल एक स्थानीय चिकित्सक को बुलाया, जिसने स्थिति गंभीर देखते हुए पूर्णिया ले जाने की सलाह दी.

पूर्णिया से मायागंज अस्पताल किया गया रेफर

पूर्णिया सदर अस्पताल से भी हालत नाजुक होने पर सोनी देवी को मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया. रविवार रात करीब 10:30 बजे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

इलाज के दौरान सोमवार सुबह करीब आठ बजे सोनी देवी की मौत हो गई. बरारी थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दे दी गई है और उनके भागलपुर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है.

पांच वर्ष पहले हुई थी शादी

बताया जाता है कि सोनी देवी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी. उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं उसके दोनों छोटे बच्चे बेसहारा हो गए हैं.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन