bhagalpur news. भागलपुर व मुंगेर में मरीन ड्राइव के अलाइनमेंट का सर्वे आज करेगी टीम

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. भागलपुर व मुंगेर में मरीन ड्राइव के अलाइनमेंट का सर्वे आज करेगी टीम

भागलपुर-मुंगेर के लिए प्रस्तावित मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएसआरडीसीएल) की टीम शुक्रवार को अलाइनमेंट का सर्वे करेगी.

विज्ञापन

भागलपुर-मुंगेर के लिए प्रस्तावित मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएसआरडीसीएल) की टीम शुक्रवार को अलाइनमेंट का सर्वे करेगी. पथ निर्माण विभाग के सेक्रेटरी पंकज कुमार पाल के नेतृत्व में बीएसआरडीसीएल के अधिकारियों की टीम सर्वे करेगी. इसमें जनरल मैनेजर प्रोजेक्ट-1 आशुतोष कुमार सिंह, जनरल मैनेजर प्रोजेक्ट-2 ब्रजसेन व अन्य शामिल रहेंगे. बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार टीम मुंगेर में डीएम से भी मिलेगी और अलाइनमेंट पर चर्चा करेगी. इधर, प्रस्तावित मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर बीएसआरडीसीएल ने अलाइनमेंट में बदलाव की तैयारी में है. जमीन अधिग्रहण से संबंधित प्रस्ताव पहले जिला भू-अर्जन कार्यालय को भेजा गया था, जिसे तकनीकी कारणों से वापस कर दिया गया था. वहीं, बीएसआरडीसी की ओर से दोबारा प्रस्ताव देने की भी तैयारी में है. प्रस्ताव के साथ नक्शा उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे वापस किया गया था. प्रस्ताव दोबारा भेजने में देरी का मुख्य कारण अलाइनमेंट में बदलाव जैसी बातें हैं. बीएसआरडीसी ऐसी योजना बना रहा है कि मरीन ड्राइव का मार्ग घनी आबादी वाले इलाकों और अधिक घरों वाले हिस्सों से हटाकर तय किया जाये. इसका उद्देश्य यह है कि जमीन अधिग्रहण के दायरे में आने वाले मकानों की संख्या कम से कम रहे. एजेंसी का चयन हो चुका परियोजना के लिए निर्माण एजेंसी का चयन पहले ही किया जा चुका है. अब अलाइनमेंट और जमीन अधिग्रहण से संबंधित प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. सूर्यगढ़ा से सबौर के बीच 107.70 किमी लंबा बनेगा फोरलेन मरीन ड्राइव सूर्यगढ़ा (मुंगेर) से सबौर के बीच 107.70 किमी लंबा फोरलेन मरीन ड्राइव बनेगा और यह एलिवेटेड हाइवे होगा. एलिवेटेड का मतलब जमीन से ऊपर उठा हुआ या ऊंचा है. इसके कई फायदे होते हैं. यातायात में सुधार होगा. इससे जाम की समस्या कम होगी. सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी बेहतर होगा. परियोजना : पहला फेज: घोरघट-सुलतानगंज-भागलपुर सबौर: 53.10 किमी दूसरा फेज: सूर्यगढ़-मुंगेर-बरियारपुर-घोरघट: 54.6 किमी अनुमानित लागत : पहले चरण पर लगभग 4450.17 करोड़ रुपये. दूसरे चरण पर करीब 3842.48 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन