Bhagalpur news बच्चों की सफलता ही समाज की पूंजी

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news बच्चों की सफलता ही समाज की पूंजी

10वीं और 12वीं परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

विज्ञापन

सुलतानगंज श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में शनिवार को शिक्षा, सम्मान और सामाजिक एकजुटता का साक्षी बना. जायसवाल समिति की ओर से आयोजित प्रखंड स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में बिहार बोर्ड व सीबीएसई की 10वीं और 12वीं परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. अध्यक्षता समिति के मुख्य संरक्षक अरुण कुमार चौधरी ने की. कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मंच पर सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे. अभिभावकों में भी गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला. मुख्य संरक्षक अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि समाज की असली ताकत उसके बच्चे होते हैं. प्रतिभाओं को समय पर प्रोत्साहन और सही मार्गदर्शन मिले, तो वह न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और देश का नाम रोशन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि “सम्मान से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वह आगे बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं. उन्होंने कहा कि जायसवाल समाज शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को लेकर लगातार सकारात्मक पहल कर रहा है. समाज के युवाओं को नयी दिशा देने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किये जाते रहेंगे.

सामाजिक एकजुटता और विकास पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में समाज की एकता, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. उपस्थित गणमान्य लोगों ने शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सहभागिता को मजबूत बनाने पर जोर दिया. वक्ताओं ने कहा कि समाज तभी मजबूत होगा जब नयी पीढ़ी शिक्षित, जागरूक और संस्कारवान बनेगी. समाज के सभी लोगों को मिलकर आगे आना होगा. पूरा समारोह शिक्षा और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ संपन्न हुआ.

काफी संख्या में जुटे समाज के लोग

समारोह में मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक अरुण कुमार चौधरी, कपिलकांत,अजीत कुमार जायसवाल, प्रकाश चौधरी, सन्नी चौधरी, किसलय चौधरी, राज किशोर चौधरी, सीताराम चौधरी, रवि चौधरी, मुकेश प्रसाद चौधरी, अरविंद चौधरी, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी, कपिलकांत, राजीव रंजन, पुरुषोत्तम चौधरी, विजय चौधरी, विनय कुमार, राकेश कुमार चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, राजू चौधरी, राजेश चौधरी और विश्वनाथ चौधरी सहित काफी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन