bhagalpur news. सात अप्रैल तक साफ रहेगा आसमान, आठ से बदल सकता है मौसम

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. सात अप्रैल तक साफ रहेगा आसमान, आठ से बदल सकता है मौसम

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है.

विज्ञापन

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. शुक्रवार को दर्ज की गयी रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है. हालांकि, मौसम विभाग (आइएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. सबौर कृषि विश्वविद्यालय की ताजा रिपोर्ट बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार स्थानीय स्तर पर शुक्रवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. आद्रता सुबह 6:40 बजे हवा में नमी की मात्रा 83 प्रतिशत रही, जबकि दोपहर 1:40 बजे यह घटकर 51 प्रतिशत पर आ गयी. हवा की दिशा मुख्य रूप से पछुआ रही और इसकी गति 2.2 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गयी है. आइएमडी का पूर्वानुमान, सात अप्रैल तक खिली रहेगी धूप भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार आगामी सात अप्रैल तक आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है. इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा. अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है. इस अवधि में चिलचिलाती धूप और गर्मी का प्रभाव बना रहेगा. आठ और नौ अप्रैल को मौसम में बदलाव शुरू होगा. आठ अप्रैल को दिन, शाम या रात के समय अचानक मौसम बदल सकता है. विभाग ने गरज के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जतायी है. नौ अप्रैल को दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान एक या दो बार गरज के साथ बारिश होने की आशंका है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन