bhagalpur news. सर्विस पिस्टल चोरी मामले में दो को भेजा जेल, हथियार तस्करों की तलाश जारी

Updated at : 05 Apr 2025 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. सर्विस पिस्टल चोरी मामले में दो को भेजा जेल, हथियार तस्करों की तलाश जारी

औद्योगिक प्रक्षेत्र (जीरोमाइल) थाना क्षेत्र के रानी तालाब स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में किराये पर रहने वाले एसआइ कन्हैया कुमार की सर्विस पिस्टल सहित अन्य सामानों की चोरी मामले में शुक्रवार को दो आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

विज्ञापन

भागलपुर

औद्योगिक प्रक्षेत्र (जीरोमाइल) थाना क्षेत्र के रानी तालाब स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में किराये पर रहने वाले एसआइ कन्हैया कुमार की सर्विस पिस्टल सहित अन्य सामानों की चोरी मामले में शुक्रवार को दो आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसमें चोरी के आभूषणों को खरीद कर उसे गलाने वाले स्वर्ण कारोबारी नाथनगर निवासी कैलाश कुमार सोनी और बांका जिला के रजौन स्थित खैरा गांव के रहने वाले दीपक पासवान शामिल हैं. दोनों को शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उक्त मामले में पुलिस को अब उन हथियार तस्करों की तलाश में है, जिन्होंने हथियार को खरीदने की डील की थी. मामले में अब तक पुलिस के पास अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों की पहचान है. जिनकी तलाश में पुलिस मानवीय सूत्रों से लेकर तकनीकी अनुसंधान का सहारा ले रही है. बताया जा रहा है कि मामले की जांच को लेकर भागलपुर पुलिस ने मुख्यालय से भी संपर्क किया और मामले की जांच में बिहार के विभिन्न जिलों की पुलिस के सहयोग की मांग की है. इधर, पुलिस मामले में अब तक कन्हैया कुमार की पिस्टल के साथ चोरी की गयी 35 राउंड गोलियों की भी तलाश कर रही है. इसको लेकर भी पुलिस जेल भेजे गये आरोपितों की निशानदेही पर लगातार छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन