bhagalpur news. चलती मोटरसाइकिल में लगी आग, दो बाइकरों ने भाग कर बचायी जान

Updated at : 11 Mar 2026 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. चलती मोटरसाइकिल में लगी आग, दो बाइकरों ने भाग कर बचायी जान

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आसानंदपुर चौक के पास एक चलती बाइक में एकाएक आग लग जाने के बाद दो बाइकरों ने भाग कर अपनी जान बचायी है.

विज्ञापन

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आसानंदपुर चौक के पास एक चलती बाइक में एकाएक आग लग जाने के बाद दो बाइकरों ने भाग कर अपनी जान बचायी है. बाइक में आग लगते ही चौक के पास अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आग की लौ इतनी प्रचंड थी कि देखते ही देखते पूरी बाइक जल कर राख हो गयी. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया और सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू किया. फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है. घटना के बाद चौक पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी. लोगों का कहना था कि बड़ी घटना होते होते बच गयी. क्योंकि बाइक के पास ही एक होटल संचालक का गैस सिलिंडर रखा हुआ था. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. पुलिस बाइक चालकों का पता लगा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो बाइक सवार जा रहे थे. इसी दौरान बाइक में एकाएक धुआं उठने लगा. दोनों बाइक सवार बाइक को वहीं पर खड़ी कर मौके से फरार हो गये. एकाएक बाइक में लगी आग इलाके में चर्चा का विषय था. इधर बाइक मैकेनिक जिब्रेल ने बताया कि आम तौर पर बाइक पुरानी हो और उसमें पेट्रोल अधिक हो या फिर बाइक को लगातार काफी दूरी तक चलाया जाता रहा हो तो शर्ट सर्किट हो जाने की वजह से आग लग सकती है. पांच साल से अधिक पुराने बाइक में पेट्रोल तीन से चार लीटर ही रिजर्व करना उचित होता है.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन