bhagalpur news. कुख्यात अपराधी मो नाड़ा सहित चार अपराधियों के घर में छापेमारी

Updated at : 11 Mar 2026 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. कुख्यात अपराधी मो नाड़ा सहित चार अपराधियों के घर में छापेमारी

नौ मार्च को भागलपुर आ रही सूरत एक्सप्रेस में भागलपुर की महिला यात्री से चेन छीनने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जमालपुर एसआरपी विद्यासागर के नेतृत्व में आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने बुधवार को संयुक्त छापेमारी की.

विज्ञापन

नौ मार्च को भागलपुर आ रही सूरत एक्सप्रेस में भागलपुर की महिला यात्री से चेन छीनने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जमालपुर एसआरपी विद्यासागर के नेतृत्व में आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने बुधवार को संयुक्त छापेमारी की. इस छापेमारी में कुख्यात अपराधी मो नाड़ा व उसके उसके साथी मो जलाल, मो लालबाबू, मो कलीम के घर छापेमारी कर भारी मात्रा में असलहा, रामपुरी चाकू, काफी संख्या में मोबाइल, आधार कार्ड, सोने-चांदी के लाखों रुपये के गहने व तीन ट्रॉली बैग बरामद किया. यह छापेमारी एसआरपी के नेतृत्व में सुबह 10:30 बजे से दिन के दो बजे तक की गयी. मामले में दो महिलाओं से पूछताछ की जा रही है. कुख्यात नाड़ा सहित इस गिरोह के 12 सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी. यह छापेमारी भागलपुर रेलवे स्टेशन के एलसी गेट के सौ मीटर आगे अलीनगर मोहल्ले में की गयी. – छापेमारी के पहले आरपीएफ व जीआरपी ने अपराधियाें के घर का लिया था लोकेशन छापेमारी के एक दिन पहले आरपीएफ व जीआरपी ने अपराधियों के घर व एरिया का लोकेशन लिया था. ताकि लोकेशन के आधार पर छापेमारी में कोई परेशानी न हो. लोकेशन लेने के बात इसकी जानकारी जमालपुर जीआरपी के एसआरपी को दी गयी. उसके बाद एसआरपी ने खुुद भागलपुर आकर छापेमारी दल का नेतृत्व किया. महिला का चेन छीनकर भाग रहे अपराधियों का महिला के भाई ने अपराधियों के घर तक किया पीछा नौ मार्च सोमवार को सूरत एक्सप्रेस से भागलपुर लौट रही महिला यात्री से रात साढ़े नौ बजे के करीब भागलपुर स्टेशन के एलसी गेट के पास गले से चेन छिनतई की गयी. अपराधियों के भागने पर महिला यात्री के भाई ने ट्रेन से उतर कर अपराधियों का उसके घर तक पीछा किया. इसके बाद पोस्ट पर आकर मामला दर्ज कराया. इसके बाद भी टीम सक्रिय हो गयी थी. छापेमारी में टीम के यह सदस्य थे शामिल एसआरपी विद्यासागर के नेतृत्व में सीआइबी जमालपुर, सीपीडीएस जमालपुर, सीपीडीएस भागलपुर के साथ भागलपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर एके गिरि, आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह, जीआरपी भागलपुर इंस्पेक्टर नसीम अहमद, एके रजक, सुधांशु कुमार सुधा, उत्तम सरकार सहित टीम के सदस्य शामिल थे. ये हथियार व सामान बरामद – दो देसी पिस्टल के साथ 12 कारतूस – चार कट्टा व चार मैगजीन – छह छारदार दबिया – 50 मोबाइल, पचास आधार कार्ड – सोने व चांदी के लाखें रुपये के गहने – एक टैब – दो छोटा व एक बड़ा ट्राली बैग भागलपुर आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने बुधवार को संयुक्त छापेमारी कर कुख्यात अपराधी मो नाड़ा व उसके उसके साथी मो जलाल, मो लालबाबू, मो कलीम के घर छापेमारी कर भारी मात्रा में असलहा, रामपुरी चाकू, काफी संख्या में मोबाइल, आधार कार्ड, सोने-चांदी के लाखों रुपये के गहने व तीन ट्रॉली बैग बरामद किया. अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. – विद्यासागर, एसआरपी जमालपुर

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन