bhagalpur news. गर्मी आते ही बाजार क्षेत्र के प्याऊ सूख गये

Updated at : 11 Mar 2026 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. गर्मी आते ही बाजार क्षेत्र के प्याऊ सूख गये

भागलपुर के मुख्य बाजार में पेयजल के समुचित साधन नहीं हैं. ऐसे में यहां पर आने वाले खासकर ग्राहकों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है.

विज्ञापन

भागलपुर के मुख्य बाजार में पेयजल के समुचित साधन नहीं हैं. ऐसे में यहां पर आने वाले खासकर ग्राहकों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है. कोतवाली चौक व वेराइटी चौक लाखों की लागत से लगे प्याऊ रख-रखाव के अभाव में दम तोड़ रहे हैं. वहीं इनारा चौक पर बने प्याऊ को बेहतर बनाने के नाम पर तोड़कर हटा दिया गया. एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ. रोजाना यहां पर गोड्डा, दुमका, बांका, नवगछिया, जमालपुर, सुल्तानगंज, बेलहर, पीरपैंती समेत पूर्वी बिहार से आने वाले हजारों ग्राहकों को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है. मारवाड़ी टोला लेन में पांच लाख से बना प्याऊ बना सफेद हाथी मारवाड़ी टोला लेन में नगर निगम प्रशासन की ओर से पांच लाख से अधिक की लागत से डेढ़ साल पहले बना प्याऊ अब तक सफेद हाथी बना हुआ है. अब तक इसका कोई लाभ स्थानीय दुकानदार को नहीं मिल पाया है. मुख्य बाजार क्षेत्र के हर गली व चौक-चौराहे पर कमोबेश यही स्थिति है. गर्मी से पहले नये प्याऊ को करायेंगे चालू, एक साल के अंदर पेयजल की होगी स्मार्ट व्यवस्था मुख्य बाजार क्षेत्र वार्ड 38 में आता है. यहां के स्थानीय पार्षद अश्विनी जोशी मोंटी ने कहा कि इनारा चौक पर एक प्याऊ था, जो कि डेढ़ साल पहले तोड़ा गया, ताकि बेहतर व्यवस्था बने. स्थानीय विवाद में मामला फंस गया. वेराइटी चौक पर पुरानी व्यवस्था को सुधारेंगे. नये प्याऊ के अंदर पाइप में लीकेज समस्या होने से कनेक्शन नहीं कराया जा सका था. शीघ्र ही इसे चालू करायेंगे. पूरे बाजार क्षेत्र में पेयजल की स्मार्ट व्यवस्था एक साल के अंदर होगी.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन