bhagalpur news. सफाई एजेंसी कर रही मनमानी पर सफाईकर्मियों की हड़ताल चौथे दिन जारी

Published by :ATUL KUMAR
Published at :18 Apr 2026 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. सफाई एजेंसी कर रही मनमानी पर सफाईकर्मियों की हड़ताल चौथे दिन जारी

एक तरफ सरकारी भवनों और उनकी चारदीवारी को रंग-बिरंगी पेंटिंग्स से सजाकर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है

विज्ञापन

डबलू, अकबरनगर एक तरफ सरकारी भवनों और उनकी चारदीवारी को रंग-बिरंगी पेंटिंग्स से सजाकर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है. तो दूसरी सफाई ऐजेंसी की मनमानी से परेशान सफाईकर्मियों का चौंथे दिन हड़ताल जारी रहा. सफाईकर्मियों के हड़ताल पर शहर के मुख्य मार्गों पर पड़े कचरे का अंबार लगा है. शुक्रवार को भी कचड़ा का उठाव नहीं हुआ. शुक्रवार को लगने वाली साप्ताहिक हाट कचड़ा के ढ़ेर पर ही दुकान लगा. हाट में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सफाईकर्मियों ने बताया कि ऐजेंसी की मनमानी और नपं का उदासीनता के कारण सफाईकर्मियों का मानदेय का भुगतान लंबित है. नाराज सफाईकर्मी ने सफाई व्यवस्था ठप कर विरोध प्रदर्शन करने पर उतारू हो गया है. सफाईकर्मियों ने बताया कि नपं के सफाई ऐजेंसी बराबर भुगतान में देरी जानबूझकर करता है. ऐजेंसी का मनमानी चरम सीमा पर है. सफाईकर्मियों को नियम के विरुद्ध काम करने का दबाव दिया जाता है. कोई सफाई उपकरण उपलब्ध नहीं कराता है. हर माह कम मजदूर से काम लिया जाता है. नपं प्रशासन कोई कारवाई ऐजेंसी पर नहीं करता है. हड़ताल के कारण नपं क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता अभियान का दम घुट रहा है. नपं के अधिकारी ने बताया कि नवंबर माह के बाद फांड नहीं मिला है. ऐजेंसी को दिसंबर माह से भुगतान नहीं होने से ऐजेंसी ने सफाईकर्मियों का मानदेय भुगतान रोक रखा है. बताया गया कि सफाई के लिए कार्यालय स्तर से वैकल्पिक व्यवस्था कर कुछ सफाईकर्मियों को बहार से लाकर रखा गया था, लेकिन हड़ताली सफाईकर्मियों ने मारपीट कर भगा दिया. पार्षदों ने कहा, कई बार उठा चुके हैं मुद्दा वार्ड पार्षद ने कहा कि नपं गठन के बाद एक ही एजेंसी सफाई व्यवस्था का काम देख रहा है. इसको लेकर एजेंसी बदलने की मांग बैठक में रखा गया, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया. ऐजेंसी के अमानवीय व्यवहार के चलते हर दो से तीन माह के दौरान सफाईकर्मी हड़ताल करते हैं. जिससे नपं का बदनामी होता है.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन