bhagalpur news. नगर पंचायत हबीबपुर के वार्ड आठ की सड़क और नाली जर्जर, स्थानीय परेशान

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. नगर पंचायत हबीबपुर के वार्ड आठ की सड़क और नाली जर्जर, स्थानीय परेशान

नगर पंचायत हबीबपुर में आम जनता का आक्रोश सातवें आसमान पर है

विज्ञापन

नगर पंचायत हबीबपुर में आम जनता का आक्रोश सातवें आसमान पर है. नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में पिछले कई महिनों से टूटी नाली और जर्जर सड़क से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल है. स्थिति इतनी भयावह है कि आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही है, लेकिन नगर प्रशासन गहरी नींद में सोयी हुई है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली टूटने की वजह से जलजमाव की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अब तक कई महिलाएं और बुजुर्ग इस खुले नाले में गिरकर चोटिल हो चुके हैं. वहीं क्षेत्र के मो आरिफ ने आक्रोश जताते हुए कहा कि इस रास्ते की हालत इतनी बदतर है कि अगर किसी की तबीयत अचानक खराब हो जाए, तो एंबुलेंस को मरीज तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है. वहीं उन्होंने नगर प्रशासन पर सवाल उठाया है कि आपातकाल स्थिति में अगर किसी के साथ कोई अनहोनी हादसा हो जाती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा. वहीं मो सज्जाद ने भी कड़े शब्दों में प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाये है. बताया कि कई बार मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही हाथ लगा है. कहा कि सरकार द्वारा नगर पंचायत में विकास के लिए भारी-भरकम फंड दिया जाता है, लेकिन जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन