bhagalpur news.निर्माणाधीन पंडाल आंधी में गिरा, दीक्षांत समारोह की तैयारी पर असर नहीं

Updated at : 19 Apr 2025 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news.निर्माणाधीन पंडाल आंधी में गिरा, दीक्षांत समारोह की तैयारी पर असर नहीं

टीएमबीयू के 25 अप्रैल को होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर टीएनबी कॉलेज परिसर में बन रहा पंडाल गुरुवार की रात आई तेज आंधी और बारिश में गिर गया

विज्ञापन

भागलपुर. टीएमबीयू के 25 अप्रैल को होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर टीएनबी कॉलेज परिसर में बन रहा पंडाल गुरुवार की रात आई तेज आंधी और बारिश में गिर गया. तेज हवा से तिरपाल सहित पूरा पंडाल क्षतिग्रस्त हो गया. कुछ कुर्सियां टूटीं, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. विवि अधिकारियों ने पंडाल निर्माण एजेंसी की लापरवाही पर नाराजगी जताई. अधिकारियों ने बताया कि समारोह में कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि होंगे. कार्यक्रम में 5100 छात्र-छात्राओं को डिग्री, 151 को गोल्ड मेडल, 31 को स्मृति पदक और 217 को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी. कहा कि यह निर्माणाधीन पंडाल था, इसलिए समय रहते इसे फिर से मजबूत रूप में खड़ा कर लिया जाएगा. दीक्षांत समारोह निर्धारित तिथि पर ही होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन