बाजार को भी है बारिश का इंतजार

Updated at : 20 Jul 2024 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
बाजार को भी है बारिश का इंतजार

एक ओर जहां कम बारिश के कारण जिले के किसान रोपनी का इंतजार कर रहे हैं,

विज्ञापन

एक ओर जहां कम बारिश के कारण जिले के किसान रोपनी का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बाजार को इसका दंश झेलना पड़ रहा है. लगन समाप्त होने के बाद ऑफ सीजन में बारिश से संबंधित चीजों की बिक्री भी नहीं हो पा रही है. कारोबारी मानसून संबंधित माल में पूंजी फंसाकर उहापोह की स्थिति में हैं. बारिश संबंधित चीजों की बिक्री नहीं होने से कारोबारी परेशान दिख रहे हैं. उनका कारोबार 30 फीसदी तक रह गया है. चप्पल-जूता खरीदने में हिचक रहे ग्राहक, कारोबारी परेशान

कम बारिश होने के कारण ग्राहक बरसाती चप्पल जूते-चप्पल खरीदने से परहेज कर रहे हैं. इसके विपरीत थोक कारोबारी दुकान में माल स्टॉक कर चुके हैं, लेकिन खुदरा दुकानदार माल उठाने से बच रहे हैं. इससे थोक कारोबारी का पूंजी फंस चुका है और कारोबार शून्य है. कारोबार स्थिर होने से व्यापारियों की परेशानी बढ़ गयी है. थोक जूता-चप्पल कारोबारी मो अयाज ने बताया कि अपनी दुकान में चमड़े के जूते-चप्पल लाना बंद कर दिया था, ताकि अब बरसाती चप्पल-जूते ही बिकेंगे. कारोबार 65 प्रतिशत तक घट गया है.

धूप वाले छाता की हो रही बिक्री, रेनकोट है बेकार

छाता कारोबारी राहुल जाजोदिया ने बताया कि पिछले साल समय पर बारिश शुरू होने से छाता और रेनकोट की बिक्री शुरू हो गयी थी. इस बार धूप से संबंधित छाता की बिक्री थोड़ी-बहुत हो रही है, लेकिन रेनकोट के लिए कोई पूछता तक नहीं है. जबकि रेनकोट ऑर्डर देकर मंगा चुके हैं. इससे कारोबार स्थिर सा हो गया है. 30 प्रतिशत ही कारोबार बच गया है. इधर पॉलीथिन कारोबारी का भी यही हाल है. उन्होंने बताया कि बारिश में छत व फूस के घर में पालीथिन की छत बनाने के लिए त्रिपाल व अन्य मोटी पाॅलीथिन चादर लाकर रखे हैं, लेकिन खरीदने वाला कोई नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन