Bhagalpur News: शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने ही की थी लड़की की गला दबा कर हत्या

Published by : SANJIV KUMAR Updated At : 07 Jun 2025 1:30 AM

विज्ञापन

गिरफ्तारी से खुला राज. रंगरा थाना अंतर्गत चापर दियारा के गिरफ्तार मुख्य आरोपित प्रिंस कुमार का आया स्वीकृति बयान

विज्ञापन

गिरफ्तारी से खुला राज. रंगरा थाना अंतर्गत चापर दियारा के गिरफ्तार मुख्य आरोपित प्रिंस कुमार का आया स्वीकृति बयान

= सधवा रेलवे ढाला के पास मकई खेत में मिला था छात्रा का शव, पास ही पड़ी थी साइकिल= पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की की मृत्यु का कारण स्ट्रैंगुलेशन बताया गया है

प्रतिनिधि, नवगछिया

शादी के लिए मना करने पर प्रेमी ने ही छात्रा की गला दबा कर हत्या कर दी थी. बीए पार्ट टू की छात्रा आरती कुमारी की हत्या मामले में मुख्य आरोपित प्रिंस कुमार को पुलिस ने कटिहार जिले के नवाबगंज से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित रंगरा थाना के चापर दियारा निवासी प्रिंस के स्वीकारोक्ति बयान की नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 31 मई को छात्रा के पिता किशोरी मंडल ने आवेदन दिया था कि 30 मई को दोपहर एक बजे उनकी 19 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी जीबी कॉलेज नवगछिया के लिए घर से निकली थी जो लौट कर वापस नहीं आयी. रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. तीन जून को थाना क्षेत्र के सधवा रेलवे ढाला के पास मकई के खेत में उक्त छात्रा का शव पाया गया था.

प्रेस कांफ्रेंस में एसपी ने बताया कि शव मिलने के बाद उन्होंने एसडीपीओ के साथ मकई खेत स्थित घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की थी. कांड के उद्भेदन एवं घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गयी. जिसमें रंगरा थानाध्यक्ष, नवगछिया व गोपालपुर के थानेदार एवं डीआइयू को शामिल किया गया.

प्रेम संबंध में तीसरे की इंट्री से बौखला गया था प्रिंस

गिरफ्तार आरोपित ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि अपहृता एवं उसके बीच पूर्व से प्रेम प्रसंग था. वह लड़की से शादी करना चाहता था. जिसका वह अब विरोध करने लगी थी. आरोपित प्रिंस को पता चला कि अपहृता किसी दूसरे लड़के से भी बात करती है. इससे आक्रोश और बढ़ गया.

अपने साथ चलने के लिए लड़की को बुलाया था प्रिंस

30 मई को लड़की को फोन कर प्रिंस ने अपने साथ चलने के लिए बुलाया. दोनों सधवा रेलवे ढाला के पास मकई के खेत में बैठ कर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान लड़की पर शादी के लिए दबाव बनाया गया परंतु वह विरोध की. इसी आक्रोश में प्रिंस ने लड़की का दोनों हाथ गमछा से बांध कर उसी के दुपट्टा को गला में लपेट कर उसकी हत्या कर दी. शव, साइकिल एवं कागजात को मकई के खेत में छिपा दिया.उल्लेखनीय है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की की मृत्यु का कारण स्ट्रैंगुलेशन (गला दबाकर हत्या कर देना या गला घोटना) बताया गया है. अपहृता के साथ किसी भी तरह के दुष्कर्म एवं शरीर पर एसिड डालने की पुष्टि नहीं हुई. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है. एसपी ने बताया कि कांड का सफल उद्भेदन एवं घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन