भागलपुर के काजीवलीचक में महिला की संदिग्ध मौत, पति समेत पांच पर हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, शव के पास जांच करती फोरेंसिक टीम और पुलिस | Prabhat Khabar Network

मृतक की फाइल फोटो, शव के पास जांच करती फोरेंसिक टीम और पुलिस | Prabhat Khabar Network

Bhagalpur News: भागलपुर के काजीवलीचक में 28 वर्षीय रेशमा की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. मायके पक्ष ने पति, सास और ननदों पर ज़हर देकर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र स्थित काजीवलीचक मोहल्ला में 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई. मृतका के मायके पक्ष ने पति, सास, दो ननद और एक नंदोई पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

अस्पताल पहुंचने पर मिली मौत की सूचना

मृतका की पहचान रेशमा (28) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम उसके पति इम्तियाज ने फोन कर केवल इतना बताया कि रेशमा की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जब परिवार के लोग मायागंज अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि जहर खाने से उसकी मौत हो चुकी है. आरोप है कि इसी दौरान इम्तियाज अस्पताल से फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलने पर तातारपुर थाना पुलिस और एफएसएल टीम अस्पताल पहुंची और साक्ष्य जुटाए.

तीन साल पहले हुई थी शादी

परिजनों के मुताबिक, रेशमा का मायका हबीबपुर थाना क्षेत्र के सदरूद्दीनचक में है. उसकी शादी 14 जनवरी 2023 को इम्तियाज के साथ हुई थी. मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा.

उनका कहना है कि इम्तियाज ने शादी से पहले खुद को दुकानदार बताया था, जबकि उसके पास कोई स्थायी रोजगार नहीं था. इसके बाद वह अक्सर पैसे की मांग करता था और रेशमा के साथ मारपीट करता था.

कई बार हुई पंचायत

परिजनों का कहना है कि रेशमा ने कई बार पति द्वारा मारपीट की जानकारी उन्हें दी थी. दोनों पक्षों के बीच दो-तीन बार पंचायत भी हुई, जिसमें इम्तियाज को समझाया गया, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही. परिवार का आरोप है कि शादी में दी गई आलमारी टूटने के बाद भी विवाद हुआ और उन्हें नई आलमारी खरीदकर देनी पड़ी.

जान से मारने की धमकी देने का आरोप

मायके वालों का आरोप है कि इम्तियाज कई बार रेशमा को जान से मारने की धमकी देता था और कहता था कि वह हत्या कर जेल जाने से भी नहीं डरता. परिवार का कहना है कि उन्होंने रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन अंततः रेशमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

Bhagalpur News: पुलिस जांच जारी

पुलिस ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: हाजीपुर से चिराग पासवान ने कर दिया ऐलान, यूपी की सभी 403 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

Also Read: पटना नहीं, अब राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम में चौके-छक्के लगाएंगे बिहार के रणजी धुरंधर, 11 अक्टूबर को पहला मुकाबला


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन