bhagalpur news. शराब के नशा में दारोगा ने पीटीसी सिपाही को मारा चाकू, पुलिस ने हिरासत में लिया

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. शराब के नशा में दारोगा ने पीटीसी सिपाही को मारा चाकू, पुलिस ने हिरासत में लिया

नवगछिया में शुक्रवार को शराब के नशा में दारोगा ने पीटीसी सिपाही विशाल कुमार को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया

विज्ञापन

नवगछिया में शुक्रवार को शराब के नशा में दारोगा ने पीटीसी सिपाही विशाल कुमार को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल सिपाही को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया. बताया गया कि सिपाही भोजपुर निवासी विशाल कुमार पुलिस लाइन नवगछिया में तैनात हैं. जानकारी के अनुसार सिपाही सुबह की ट्रेन से नवगछिया स्टेशन उतरे और पैदल स्टेशन रोड नोनिया पट्टी चले गए. वहीं पर नवगछिया पुलिस लाइन में तैनात छपरा निवासी दारोगा जयराम मांझी से मुलाकात हुई. इस दौरान सिपाही दारोगा से हंसी मजाक करने लगे. मजाक के कारण गुस्साये दारोगा ने चाकू से सिपाही के पीठ व पेट पर कई जगह वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नवगछिया थाना को दी. मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. सिपाही ने बताया कि सुबह सात बजे दारोगा के साथ मजाक कर रहा था. इसी दौरान नशे में दारोगा ने अचानक चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया.

सार्जेंट सोमजीत कुमार ने बताया कि किस कारण घटना हुई, इसके बारे में जानकारी नहीं है. हमें जैसे ही चाकू मारे जाने की खबर मिली हमलोग मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. आरोपित नशे में धुत्त दारोगा को पुलिस ने हिरासत में लिया है. आरोपित दारोगा का अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया गया. इस संबंध प्रभारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घायल का बयान अभी तक नहीं आया है. बयान आने के पश्चात प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

मुख्यालय डीएसपी मनोज सुमन ने बताया कि अभी तक फर्द बयान नहीं आया है. बयान के लिए पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं है. आरोपित दारोगा घटना के वक्त नशे में था या नहीं, इसके लिए सैंपल लिया गया है.

नोनिया पट्टी में होती है शराब की बिक्री

नवगछिया का नोनिया पट्टी देसी शराब बेचने के लिए बदनाम रहा है. वहां सुबह में दारोगा क्या कर रहे थे. उसके पास चाकू कहां से अया और ट्रेन से उतरकर सिपाही वहां क्या करने गए थे. यह सब बहुत से सवाल है. जिसका जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आयेगा.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन