ePaper

bhagalpur news. लगन, वेलेंटाइन डे व महाशिवरात्रि को लेकर फूल मंडी की रौनक बढ़ी

Updated at : 05 Feb 2026 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. लगन, वेलेंटाइन डे व महाशिवरात्रि को लेकर फूल मंडी की रौनक बढ़ी

15 दिनों के अंदर में फूल कारोबारियों का अच्छा बाजार व बड़ी संख्या में ग्राहक मिलने की उम्मीद है. लगन का मौसम शुरू हो गया और फूल के कारोबार की शुरुआत हो गयी.

विज्ञापन

15 दिनों के अंदर में फूल कारोबारियों का अच्छा बाजार व बड़ी संख्या में ग्राहक मिलने की उम्मीद है. लगन का मौसम शुरू हो गया और फूल के कारोबार की शुरुआत हो गयी. फिर महाशिवरात्रि व वेलेंटाइन डे एक दिन आगे-पीछे है. इसमें अलग-अलग फूल की डिमांड अच्छी खासी होगी. इसे लेकर फूल मंडी में रौनक बढ़ गयी है. फूल कारोबारी आशीष कुमार ने बताया कि शादी-ब्याह में गेंदा, गुलाब, ग्लेडूलस, जरवेरा, आरकेड, रजनीगंदा आदि की बिक्री शुरू हो गयी है, तो वेलेंटाइन डे पर डज गुलाब व सामान्य गुलाब की बिक्री बढ़ेगी. साथ ही बुके भी प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को भेंट करते हैं. महाशिवरात्रि में शिवालयों को सजाने के लिए ऑर्डर आना शुरू हो गया है. अधिकतम एक शिवालय को सजाने के लिए डेढ़ से दो लाख रुपये तक खर्च होंगे, जबकि न्यूनतम पांच हजार रुपये तक. श्रद्धालुओं की ओर से फूल चढ़ाने के लिए भी बिक्री बढ़ेगी. दूसरे फूल कारोबारी गणेश मालाकार ने बताया कि इस बार फूल की खेती ठीकठाक हुई और फूल की कीमत भी सामान्य है. ऐसे में उपभोक्ता को राहत है. असमय बारिश नहीं होने से फूल के पौधे स्थानीय क्षेत्र से लेकर बेंगलुरु, कोलकाता, देवघर आदि के खेतों में फूल लहलहा रहे हैं. अब तो भागलपुर के खेतों में रंग-बिरंगे फूल लहलहाने लगे हैं. प्रभात इनडेप्थ फूल किसानों को भी मिलेगा लाभ उद्यान विभाग की मानें तो जिले के पीरपैंती, कहलगांव, नाथनगर, गोराडीह, सबौर समेत शहरी क्षेत्र में फूल की खेती हो रही है. पीरपैंती में 20 हेक्टेयर में गेंदा, ग्लेडूलस, रजनीगंधा, गुलदाउदी फूल, कहलगांव व नाथनगर में 15 हेक्टेयर में, गोराडीह में चार हेक्टेयर में, सबौर व शहरी क्षेत्र में तीन हेक्टेयर में फूल की खेती हो रही है. फूल की खेती को बढ़ावा देने वाले बाबुल विवेक खुद शहर के समीप भैरोपुर में दो बीघा में अपराजिता, बेली, अड़हूल व गेंदा फूल की खेती कर रहे हैं. पौधे को कोलकाता से मंगाया गया है. इसके लिए भागलपुर शहर अच्छा बाजार है. अधिकतर फूल मंदिरों में पूजा करने के लिए इस्तेमाल होता है. कीमत भी अच्छी मिल रही है. फूल कीमत जरवेरा 20 से 25 रुपये पीस डज रोज 40 से 50 रुपये पीस ग्लेडूलस 15 से 20 रुपये पीस जिप्सम 700 रुपये बंडल आरकेड 500 रुपये बंडल गेंदा लाल 300 रुपये कूड़ी गेदा पीला 400 रुपये कूड़ी गुलदाऊदी 20 से 25 रुपये लड़ी रजनीगंधा 10 रुपये लड़ी जेनरल गुलाब 10 रुपये पीस महाशिवरात्रि में बेलपत्र का लाखों का होगा कारोबार इस बार महाशिवरात्रि में विभिन्न शिव मंदिरों में चढ़ाने लिए बेलपत्र कोलकाता, जमुई, जगदीशपुर, सबौर आदि क्षेत्रों से आयेंगे. बूढ़ानाथ, शिव शक्ति मंदिर, भूतनाथ, मनसकामनानाथ, कुपेश्वरनाथ, राणी सती मंदिर में भी लाखों बेलपत्र चढ़ाये जायेंगे. इससे लाखों का कारोबार पूरे जिले में होगा. बूढ़ानाथ मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन और इससे पहले होने वाले बूढ़ानाथ भक्त मंडल समेत अन्य श्रद्धालुओं की ओर से अलग-अलग दिन होने वाले रुद्राभिषेक में हजारों बेलपत्र चढ़ाये जायेंगे. आदमपुर शिवशक्ति मंदिर के महंत अरुण बाबा ने बताया कि मंदिर प्रबंधन की ओर से महाशिवरात्रि में एक लाख से अधिक बेलपत्र चढ़ाया जायेगा. राणी सती मंदिर के मीडिया प्रभारी चांद झुनझुनवाला ने बताया कि राणी सती मंदिर के लिए प्राय: जमुई या कोलकाता से बेलपत्र मंगाया जाता है. .

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन