bhagalpur news. एलपीजी सिलिंडर को लेकर नहीं रुकी है मारामारी

एलपीजी सिलिंडर को लेकर सोमवार को भी मारामारी जारी रही. सोमवार को एजेंसी बंद होने से लोग सिलिंडर की आपूर्ति के लिए अन्य दूसरे साधन से प्रयास करते दिखे.
एलपीजी सिलिंडर को लेकर सोमवार को भी मारामारी जारी रही. सोमवार को एजेंसी बंद होने से लोग सिलिंडर की आपूर्ति के लिए अन्य दूसरे साधन से प्रयास करते दिखे. सुबह उठते ही सिलिंडर उपलब्धता की चिंता जतायी और अलग-अलग स्रोत से सिलिंडर उपलब्ध कराने का प्रयास किया, ताकि आकस्मिक स्थिति में उन्हें भाग-दौड़ नहीं करना पड़े. गोशाला रोड के सौरभ कुमार ने बताया कि उन्हें एक सिलिंडर मिला है, लेकिन एक से काम नहीं चलता है. दूसरे के लिए एक अप्रैल को नंबर मिला है. ऐसे में आकस्मिक स्थिति से निबटने के लिए अतिरिक्त सिलिंडर ढूढ़ रहे हैं. दरअसल अपने कारोबार के सिलसिले में घर पर ध्यान देना संभव नहीं हो पाता है. वहीं रश्मि कुमारी ने बताया कि लॉज में रहकर पढ़ायी करती हूं. सिलिंडर का गैस खत्म होते ही दूसरा साधन कोयला चूल्हा लाने का प्रयास किये, लेकिन लॉज मालिक की ओर से इस पर राेक लगा दिया गया. कोयला चूल्हा से भोजन बनाने में पढ़ाई का समय भी कम बच पाता है. इसके लिए कई व्यवस्था करनी पडती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




