बाढ़ ने फेरा पानी, स्थगित हो गया एनएसडी का मंचन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Oct 2024 9:20 PM
विश्व के अग्रणी नाट्य प्रशिक्षण संस्थानों में से एक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी), दिल्ली की टीम नाटकों का मंचन करनेवाली थी. यह आयोजन राज्य के पांच जिले भागलपुर, दरभंगा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा व पूर्वी चंपारण में होना तय था. बिहार में भागलपुर से ही कार्यक्रम शुरू होना था.

एनएसडी टीम के आने की सूचना से उत्साहित था भागलपुर
जिला स्तर से तैयारी कर ली गयी थी. लेकिन बाढ़ आपदा के कारण एनएसडी के सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये. भागलपुर के रंगप्रेमी इस बात से उत्साहित थे कि पहली बार एनएसडी की टीम की अदाकारी और नयी तकनीक देखने-समझने का मौका मिलेगा, जिस पर बाढ़ ने पानी फेर दिया.विभाग का इ-मेल मिला, कार्यक्रम स्थगित : अंकित
जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने बताया कि वे इंतजार में ही थे कि एनएसडी के कलाकार भागलपुर आयेंगे और नाटक का आयोजन करेंगे. लेकिन कला-संस्कृति एवं युवा विभाग का मेल मिला है. कहा गया है कि बाढ़ आपदा की वजह से सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए