BHGALPUR : समता अधिकार सम्मेलन 23 को, गांव-गांव चलाया जायेगा अभियान
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

सामाजिक न्याय आंदोलन के कार्यकर्ताओं की बैठक सीतारामपुर धर्मशाला में हुई.अध्यक्षता शंकर दास ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 मई को एके गोपालन कॉलेज सभागार में समता अधिकार सम्मेलन होगा.
विज्ञापन
सुलतानगंज,भागलपुर से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :
सामाजिक न्याय आंदोलन के कार्यकर्ताओं की बैठक सीतारामपुर धर्मशाला में हुई.अध्यक्षता शंकर दास ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 मई को एके गोपालन कॉलेज सभागार में समता अधिकार सम्मेलन होगा. सम्मेलन में मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर व लेखक डॉ लक्ष्मण यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, डुमरांव के पूर्व विधायक व युवा आंदोलन के राष्ट्रीय नेता अजित कुशवाहा, चर्चित बहुजन बुद्धिजीवी डॉ विलक्षण रविदास शामिल होंगे. बैठक में बताया गया कि सम्मेलन की तैयारी को लेकर गांव-गांव में सामाजिक न्याय के मुद्दों पर जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा. सम्मेलन में यूजीसी रेगुलेशंस के समर्थन, निजी क्षेत्र व न्यायपालिका में एससी-एसटी-ओबीसी को आबादी के अनुपात में आरक्षण, जातीय जनगणना की गारंटी, नयी शिक्षा नीति-2020 की वापसी, ईडब्ल्यूएस आरक्षण समाप्त करने, महिला आरक्षण में एससी-एसटी-ओबीसी कोटा सुनिश्चित करने तथा बिहार विधानसभा से पारित 65 प्रतिशत आरक्षण लागू करने सहित कई मुद्दों पर आवाज बुलंद की जायेगी. भूमिहीनों को बासभूमि एवं आवास की गारंटी तथा कॉरपोरेट लूट पर रोक लगाने की मांग सम्मेलन में उठायी जायेगी. सम्मेलन की सफलता के लिए 13 सदस्यीय तैयारी समिति का गठन किया गया. समिति में मंटू दास, जयप्रकाश पासवान, सुजीत कुमार मांझी, ओमप्रकाश पासवान, सुकेश कुमार यादव, महेशचंद्र दास, चन्द्रदेव मंडल, नवल किशोर गौतम, उपेंद्र मांझी, शंकर दास तथा राज्य अध्यक्ष रामानंद पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










