bhagalpur news. घर में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, आठ माह पहले हुई थी शादी

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. घर में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, आठ माह पहले हुई थी शादी

नाथनगर थाना क्षेत्र के रन्नूचक में नवविवाहिता की घर में फंदे लटकी लाश मिली. महिला पासवान टोला निवासी अभिषेक कुमार की पत्नी आरती कुमारी है.

विज्ञापन

नाथनगर थाना क्षेत्र के रन्नूचक में नवविवाहिता की घर में फंदे लटकी लाश मिली. महिला पासवान टोला निवासी अभिषेक कुमार की पत्नी आरती कुमारी है. आरती की शादी नवंबर 2024 में हुई थी. शादी के आठ माह बाद ही महिला की मौत हो गयी. उधर घटना की सूचना पर पहुंची नाथनगर पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को नीचे उतरा. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतका के पति अभिषेक ने पुलिस को बताया कि रात में वह रामधुनी करने के लिए बगल के गांव में गये थे. सुबह जब लौटे तो दरवाजा बंद मिला. खटखटाने के बाद भी नहीं खुला. इसके बाद वेंटिलेटर से झांक कर देखे तो पत्नी आरती दुपट्टा के सहारे पंखे से कमरे में लटक रही थी. इधर बेटी की मौत की सूचना पाकर मिर्जाचौकी से पहुंची मृतका की मां, भाई सहित अन्य परिजनों ने अपने दामाद सहित उसके अन्य पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है. मां ने बताया कि बेटी की शादी छह लाख तिलक देकर किये थे. दामाद फ्रिज की मांग कर रहा था. नहीं देने पर उसने अपने परिवार के साथ मिलकर मेरी बेटी की हत्या कर दी. पिछले माह भी बेटी दामाद में विवाद हुआ था. नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि घटनास्थल का एफएसएल जांच के साथ वीडियोग्राफी करायी गयी है. मृतका की मां व अन्य परिजन के सामने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन