गंगा नदी में बीच धारा में खराब हुआ नाव का इंजन, SDRF ने 60 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Updated:
विज्ञापन
गंगा नदी में बीच धारा में खराब हुआ नाव का इंजन, SDRF ने 60 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Bhagalpur Boat Rescue: भागलपुर में रविवार को गंगा नदी में बड़ा हादसा टल गया, जब बरारी घाट से महादेवपुर जा रही एक यात्री नाव का इंजन बीच धारा में अचानक खराब हो गया. नाव पर करीब 60 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में मौजूद थे. घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते पहुंची SDRF टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट :

बरारी घाट से एक यात्री नाव महादेवपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान गंगा नदी के बीच अचानक नाव का इंजन खराब हो गया और नाव धारा के बीच फंस गयी.

इंजन बंद होते ही नाव में सवार यात्रियों के बीच दहशत फैल गई. कई यात्री घबराकर मदद की गुहार लगाने लगे. नाव पर करीब 60 लोग सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे.

SDRF टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही SDRF भागलपुर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.एसडीआरएफ जवानों ने सबसे पहले महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता देते हुए अपनी मोटर बोट पर सुरक्षित बैठाया और उन्हें महादेवपुर घाट पहुंचाया. इसके बाद अन्य यात्रियों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

दूसरी नाव के सहारे किनारे पहुंचाई गयी खराब नाव

बचाव अभियान के दौरान खराब नाव को दूसरी नाव की मदद से रस्सी से बांधकर महादेवपुर घाट की ओर लाया गया. SDRF की तत्परता और सूझबूझ के कारण सभी यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया.घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. समय पर राहत टीम के पहुंचने से गंगा नदी में बड़ा हादसा होने से टल गया.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन