रोशनी से जगमगाया बीएयू, राष्ट्रीय किसान मेले के लिए सजा पूरा परिसर

Updated:
विज्ञापन
रोशनी से जगमगाया बीएयू, राष्ट्रीय किसान मेले के लिए सजा पूरा परिसर

रात की रोशनी में जगमगाता बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर परिसर राष्ट्रीय किसान मेला–सह–प्रदर्शनी 2026 के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है.

विज्ञापन

रात की रोशनी में जगमगाता बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर परिसर राष्ट्रीय किसान मेला–सह–प्रदर्शनी 2026 के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है. रंग-बिरंगी लाइटों से सजा प्रशासनिक भवन और हरियाली से घिरा परिसर मेले की भव्यता का संकेत दे रहा है. विश्वविद्यालय में 16 से 18 मार्च तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय किसान मेला आयोजित होगा. इसके लिए परिसर में प्रदर्शनी पंडाल, स्टॉल, तकनीकी सत्र स्थल और किसान गोष्ठी के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. मेले का मुख्य विषय : दलहन-तिलहन उत्पादन में वृद्धि द्वारा पोषण व खाद्य सुरक्षा मेले में मिलेगी जानकारी : उन्नत फसल किस्मों, आधुनिक खेती तकनीकों, कृषि यंत्रों, सिंचाई प्रणालियों और कृषि आधारित उद्यमिता की यह भी आयोजित होगा : किसान-वैज्ञानिक संवाद, उन्नत बीज और पौध सामग्री की प्रदर्शनी, कृषि जैव उत्पाद, पशु, पुष्प और उद्यान प्रदर्शनी राष्ट्रीय किसान मेला किसानों, वैज्ञानिकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है. मेले का विषय वर्तमान समय की आवश्यकता को ध्यान में रख निर्धारित किया गया है. बिहार सहित आसपास के राज्यों के सभी किसान भाई–बहनों से आग्रह करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस किसान मेले में भाग लें और नयी तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनायें. –डॉ डीआर सिंह, कुलपति, बीएयू

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन