सृजन मामले में वरीय शाखा प्रबंधक समेत तीन की जमानत अर्जी खरिज

सृजन मामले में वरीय शाखा प्रबंधक समेत तीन की जमानत अर्जी खरिज
पटना सीबीआइ-2 के प्रभारी जज प्रजेश कुमार सिंह की अदालत द्वारा अरबों रुपये के सृजन घोटाला में बैंक ऑफ बड़ौदा भागलपुर के तत्कालीन शाखा प्रबंधक मोहम्मद सरफुजुद्दीन समेत तीन की जमानत आवेदन को खारिज कर दिया है. अभियुक्तों पर यह आरोप है कि आपसी षड्यंत्र कर अपने पद का भ्रष्ट दुरुपयोग कर सृजन के कर्मियों से सांठ-गांठ करके उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए सृजन संस्था के खाते में करोड़ों रुपये बैंक से भेजकर पुन: सरकारी राशि का बंदरबांट कर गबन किया.
विशेष अदालत ने मोहम्मद सरफुजुद्दीन के अलावा जिला नाजिर कार्यालय भागलपुर के सहायक अमरेंद्र कुमार यादव एवं बैंक कर्मी अमरेंद्र कुमार साहू का जमानत आवेदन खारिज किया है. अरबों रुपये के सृजन घोटाला में सीबीआइ अब तक लगभग दो दर्जन मामलों में सौ से ऊपर बैंक कर्मी, सृजन संस्था के कर्मी एवं नाजिर कार्यायल के कर्मियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है. मामले में अनुसंधान अभी जारी है तथा दो दर्जन से अधिक अभियुक्त जेल में बंद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










