पेट दर्द की दवा समझ किशोरी ने खा लिया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
पेट दर्द की दवा समझ किशोरी ने खा लिया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

Bhagalpur News : पेट दर्द की दवा समझकर 10वीं की छात्रा ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने पर उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट :

दवा समझकर गलती से जहरीला पदार्थ खाने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. इलाज के दौरान बुधवार अहले सुबह जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) मायागंज में किशोरी ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. मृतका तीन बहनों और एक छोटे भाई में सबसे बड़ी थी और 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी.

घर में अकेली थी किशोरी, तभी हुआ दर्दनाक हादसा

किशोरी बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली थी. परिजनों के अनुसार, 19 मई को घर के सभी सदस्य मकई काटने खेत गए हुए थे, जबकि किशोरी घर में अकेली थी. इसी दौरान उसके पेट में दर्द हुआ. बताया जा रहा है कि उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ पेट दर्द की दवा समझकर खा लिया. कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. जब परिजन घर लौटे तो पूछताछ में किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाने की बात बतायी.

मायागंज अस्पताल में चला इलाज, लेकिन नहीं बच सकी जान

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन जहरीले पदार्थ का असर शरीर में तेजी से फैल चुका था. इलाज के दौरान बुधवार अहले सुबह किशोरी की मौत हो गयी. मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

परिवार की सबसे बड़ी बेटी थी किशोरी

परिजनों ने बताया कि किशोरी पढ़ाई में काफी अच्छी थी और 10वीं कक्षा की छात्रा थी. वह तीन बहनों और एक छोटे भाई में सबसे बड़ी थी. परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन एक छोटी सी गलती ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं. घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है. स्थानीय लोग इस हादसे को लेकर दुख व्यक्त कर रहे हैं और बच्चों की पहुंच से जहरीले पदार्थों को दूर रखने की बात कह रहे हैं.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन