bhagalpur news. सीनेट बैठक में हंगामा मामले में शिक्षक व कर्मी ने दिया जवाब

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. सीनेट बैठक में हंगामा मामले में शिक्षक व कर्मी ने दिया जवाब

मारवाड़ी कॉलेज के महिला विंग में 17 जनवरी को हुई सीनेट की बैठक में हंगामा मामले में कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखा है

विज्ञापन

मारवाड़ी कॉलेज के महिला विंग में 17 जनवरी को हुई सीनेट की बैठक में हंगामा मामले में कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखा है. कॉलेज प्रशासन ने प्राचार्य कार्यालय के बाहर गेट पर तैनात एक कर्मी काे भी मामले में शोकॉज किया है. इससे पहले एक शिक्षक को संदेह के आधार पर दो बार शोकॉज किया था. दोनों लोगों ने शोकॉज का जवाब कॉलेज प्रशासन को दे दिया है. बताया जा रहा है कि एबीवीपी के कार्यकर्ता सीनेट बैठक में जाने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया था. सीढ़ी से पहले लोहे के गेट पर उक्त कर्मचारी की तैनाती की गयी थी. उसी समय कुलगीत व स्वागत गीत के लिए आयी पीजी संगीत विभाग की एक छात्रा का तबीयत बिगड़ गयी थी. छात्रा को उसी गेट से बाहर निकलना था. उस समय आंदोलित कार्यकर्ता भी गेट के नजदीक पहुंचे. कर्मी को धक्का देते हुए सीढ़ी से तीन मंजिला पर पहुंचे गये. इस बाबत कॉलेज प्रशासन ने गेट खोलने पर कर्मी को शोकॉज किया है. उसे दूसरे विभाग में प्रतिनियुक्त किया है.

प्राचार्य ने कहा कि दोनों लोगों का जवाब विवि को भेजा जा रहा है. मामले में विवि प्रशासन को एक्शन लेना है. विवि प्रशासन के निर्देश पर कॉलेज प्रशासन आगे की प्रक्रिया करेगी. बताया कि हंगामा को लेकर कैंपस के एक-एक हिस्सा का खुद मुआयना किया गया. कैंपस से जुड़े स्कूल की दीवार की ऊंचाई है. प्रथम दृष्टि में लग रहा कि स्कूल की तरफ से ही दीवार फांद कर कैंपस में आंदोलित कार्यकर्ता प्रवेश किया हो. दूसरी तरफ विवि के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा घटना को लेकर काफी नाराज चल रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि हंगामा के पीछे रहे लोगों पर कार्रवाई हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन