bhagalpur news. सिंडिकेट सदस्य व यूडीटीए के सचिव आमने-सामने, लगाये गंभीर आरोप

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 12:43 AM

विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थानीय कार्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडे व हैप्पी आनंद ने टीएनबी कॉलेज के शिक्षक सह सिंडिकेट सदस्य निर्लेश कुमार पर पीएचडी प्रक्रिया सहित कई गंभीर आरोप लगाया है

विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थानीय कार्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडे व हैप्पी आनंद ने टीएनबी कॉलेज के शिक्षक सह सिंडिकेट सदस्य निर्लेश कुमार पर पीएचडी प्रक्रिया सहित कई गंभीर आरोप लगाया है. इस बाबत शिक्षक निर्लेश कुमार व राजनीति विभाग के शिक्षक सह यूडीटीए के सचिव विवेक हिंदी एक बार फिर से आमने-सामने हो गये हैं. दोनों शिक्षकों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों की पीएचडी प्रक्रिया की जांच विवि करा लें. सारा कुछ सामने आ जायेगा.

एबीवीपी पर उकसाने का आरोप

टीएनबी कॉलेज के शिक्षक निर्लेश कुमार ने आरोप लगाया कि एबीवीपी को उकसाने का काम शिक्षक विवेक हिंद ने किया है. सीनेट बैठक में हंगामा के पीछे भी शिक्षक का ही हाथ है. आरोप लगाया कि ये गलत तरीके से पीएचडी कर रहे हैं. क्योंकि पैट परीक्षा 2019 के प्रथम मेधा सूची में गलत तरीके से नाम जोड़वाया गया था. मामला प्रकाश में आने के बाद जांच कराने पर गड़बड़ी पकड़ी गयी थी. उसके बाद से मेधा सूची से नाम हटाया गया था. निर्लेश कुमार ने कहा कि नियम का पालन करते हुए वे पीएचडी कर रहे है. जांच करा ली जाये.

एबीवीपी के किसी पद पर नहीं हूं – विवेक हिंद

पीजी राजनीति विभाग के शिक्षक विवेक हिंद ने लगाये गये सभी आरोप को गलत बताया है. कहा कि एबीवीपी के कसी पद पर नहीं हूं. वर्ष 2022-23 में अध्यक्ष पद पर था. कहा कि एबीवीपी ने निर्लेश कुमार काम नाम लिया है. इसमें उन्हें बेवजह घसीटा जा रहा है. सीनेट बैठक में हंगामा में उनकी कोई भूमिका नहीं रही है. सीनेट बैठक में वे कहीं से शामिल भी नहीं है. एबीवीपी आरोप लगाया, तो उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है. विवेक हिंद ने कहा कि निर्लेश कुमार पीएचडी कर रहे है. इसमें कई तरह की गड़बड़ी है. वर्ष 2025 में पूर्व परीक्षा नियंत्रक ने उनके थीसिस को जमा कराने की मंजूरी दी. उन्होंने विवि प्रशासन से पीएचडी प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन