bhagalpur news. मायागंज अस्पताल के इएनटी विभाग में पहली बार हुई चपटे नाक की हुई राइनोप्लास्टी सर्जरी

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. मायागंज अस्पताल के इएनटी विभाग में पहली बार हुई चपटे नाक की हुई राइनोप्लास्टी सर्जरी

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज के इएनटी विभाग में पहली बार चपटे नाक की सफल सर्जरी की गयी.

विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज के इएनटी विभाग में पहली बार चपटे नाक की सफल सर्जरी की गयी. इएनटी विभाग के एचओडी डॉ धर्मेंद्र के नेतृत्व में सोमवार को अमरपुर आनंदपुर के 22 साल के युवक सौरभ के चपटे नाक का राइनोप्लास्टो सर्जरी की गयी. डॉ धर्मेंद्र ने बताया कि इस तरह का इलाज बहुत खर्चीला है. युवक की जिद के आगे मायागंज अस्पताल में सर्जरी कराने को स्वीकृति दी गयी. पहले सभी प्रकार की जांच करके सर्जरी की प्रक्रिया पूरी की. उनके नेतृत्व में डॉ रैबत रहमान, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डाॅ जितेंद्र कुमार ने सहयोग किया. सर्जरी में घंटों मेहनत के बाद सफलता मिली. चपटे नाक को सुधार लिया गया और मरीज भी सामान्य स्थिति में आ गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन