bhagalpur news. गर्मी आयी, बाजार से सूख गया प्याऊ

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. गर्मी आयी, बाजार से सूख गया प्याऊ

पूर्वी बिहार में बड़े बाजार के रूप में विकसित भागलपुर के मुख्य बाजार में पेयजल के समुचित साधन नहीं हैं

विज्ञापन

पूर्वी बिहार में बड़े बाजार के रूप में विकसित भागलपुर के मुख्य बाजार में पेयजल के समुचित साधन नहीं हैं. ऐसे में यहां पर आने वाले खासकर ग्राहकों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है. कोतवाली चौक व वेराइटी चौक पर लाखों की लागत से लगे प्याऊ रख-रखाव के अभाव में दम तोड़ रहा है. वहीं इनारा चौक पर बने प्याऊ को बेहतर बनाने के नाम पर तोड़कर हटा दिया गया. एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ. रोजाना यहां पर गोड्डा, दुमका, बांका, नवगछिया, जमालपुर, सुलतानगंज, बेलहर, पीरपैंती समेत पूर्वी बिहार से आने वाले हजारों ग्राहकों को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है.

मारवाड़ी टोला लेन में पांच लाख से बना प्याऊ बना सफेद हाथी

मारवाड़ी टोला लेन में नगर निगम प्रशासन की ओर से पांच लाख से अधिक की लागत से डेढ़ साल पहले बना प्याऊ अब तक सफेद हाथी बना हुआ है. अब तक इसका कोई लाभ स्थानीय दुकानदार को नहीं मिल पाया है. मुख्य बाजार क्षेत्र के हरेक गली व चौक-चौराहे पर कमोबेश यही स्थिति है.

कोट:-

गर्मी से पहले नये प्याऊ को करायेंगे चालू

मुख्य बाजार क्षेत्र वार्ड 38 में आता है. यहां के स्थानीय पार्षद अश्विनी जोशी मोंटी ने कहा कि इनारा चौक पर एक प्याऊ था, जो कि डेढ़ साल पहले तोड़ा गया, ताकि बेहतर व्यवस्था बने. स्थानीय विवाद में मामला फंस गया. वेराइटी चौक पर पुरानी व्यवस्था को सुधारेंगे. नये प्याऊ के अंदर पाइप में लीकेज की समस्या होने से कनेक्शन नहीं कराया जा सका था. शीघ्र ही इसे चालू करायेंगे. पूरे बाजार क्षेत्र में पेयजल की स्मार्ट व्यवस्था एक साल के अंदर होगी.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन