भागलपुर रेलवे स्टेशन में फेरबदल : सुधांशु आर्या बने नये सीएमआई, फूल कुमार शर्मा को मिली चेकिंग अभियान की कमान

पूर्व में मालदा डिवीजन में कार्यरत सीएमआई सुधांशु आर्या को भागलपुर रेलवे स्टेशन का नया सीएमआई नियुक्त किया गया है.
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट
भागलपुर : मालदा रेल मंडल के अंतर्गत रेलवे प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भागलपुर रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों की नयी तैनाती की है. सुधांशु आर्या संभालेंगे सीएमआई का पदभार रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में मालदा डिवीजन में कार्यरत सीएमआई सुधांशु आर्या को भागलपुर रेलवे स्टेशन का नया सीएमआई नियुक्त किया गया है. पत्र जारी होने के साथ ही उन्होंने अपने पद का विधिवत कार्यभार संभाल लिया है. फूल कुमार शर्मा को मिली नयी जिम्मेदारी वहीं, भागलपुर के सीएमआई रहे फूल कुमार शर्मा को अब एक नयी महत्वपूर्ण भूमिका दी गयी है. उन्हें भागलपुर में ही ”सीएमआई चेकिंग अभियान” के पद पर नियुक्त किया गया है. उन्होंने भी अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है. वे अब भागलपुर स्टेशन और इसके आसपास के क्षेत्रों में चलाये जाने वाले सभी चेकिंग अभियानों की निगरानी करेंगे. बदली व्यवस्था रेलवे सूत्रों के अनुसार, पूर्व में यह जिम्मेदारी सीआईटी (CIT) पद के पास थी, जो यात्रियों से जुड़े चेकिंग अभियानों का कार्य देखते थे. अब रेलवे ने इस पद के स्वरूप को बदलते हुए इसे ”सीएमआई चेकिंग अभियान” का नाम दिया है. इस बदलाव का उद्देश्य चेकिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजीव झा
संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










