bhagalpur news. ट्रिपल आइटी भागलपुर में पांच दिवसीय एसटीटीपी का सफल समापन

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. ट्रिपल आइटी भागलपुर में पांच दिवसीय एसटीटीपी का सफल समापन

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आइटी) भागलपुर के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियंत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसटीटीपी) का सफलतापूर्वक समापन हो गया

विज्ञापन

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आइटी) भागलपुर के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियंत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसटीटीपी) का सफलतापूर्वक समापन हो गया. यह कार्यक्रम 12 मई से 16 मई तक हाइब्रिड माध्यम से आयोजित किया गया. कार्यक्रम का विषय “कृषि एवं जैव-चिकित्सा अभियंत्रिकी में मशीन अधिगम एवं गहन अधिगम” था. प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए संकाय सदस्य, शोधार्थी, विद्यार्थी एवं उद्योग जगत के विशेषज्ञ शामिल हुए. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग की मूल अवधारणाओं, नवीनतम तकनीकों तथा उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों की जानकारी देना था. पूरे कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने विभिन्न तकनीकी विषयों पर व्याख्यान दिए और प्रायोगिक प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए. समापन समारोह के दौरान आयोजकों ने सभी विशिष्ट वक्ताओं, विशेषज्ञों, प्रतिभागियों तथा आयोजन समिति के सदस्यों के योगदान की सराहना की. संस्थान के निदेशक ने बहुविषयी अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं. कार्यक्रम में डॉ. ज्योति प्रकाश सिंह, डॉ. संदीप राज, डॉ हिमाद्रि नायक, कार्यक्रम समन्वयक डॉ दिलीप कुमार चौबे एवं डॉ प्रदीप कुमार बिस्वाल सहित कई विशेषज्ञ उपस्थित रहे. समन्वयक डॉ दिलीप कुमार चौबे ने कहा कि यह कार्यक्रम शैक्षणिक संवाद, ज्ञान के आदान-प्रदान और सहयोगात्मक अधिगम के लिए एक उत्कृष्ट मंच साबित हुआ. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन