bhagalpur news. वसूली की शिकायत लेकर विवि पहुंचे एके गोपालन कॉलेज के छात्र

Updated at : 17 Apr 2025 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. वसूली की शिकायत लेकर विवि पहुंचे एके गोपालन कॉलेज के छात्र

सुलतानगंज स्थित एके गोपालन डिग्री कॉलेज में अवैध वसूली और पढ़ाई नहीं होने की शिकायत लेकर कुछ छात्र बुधवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचे थे

विज्ञापन

भागलपुर.

सुलतानगंज स्थित एके गोपालन डिग्री कॉलेज में अवैध वसूली और पढ़ाई नहीं होने की शिकायत लेकर कुछ छात्र बुधवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचे थे. उन्होंने अधिकारियों को एक आवेदन सौंपा, जिसमें आरोप लगाया कि परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 600 रुपये के अलावा उनलोगों के रसीद पर अतिरिक्त रकम अंकित कर वसूली की जाती है. किस मद में शुल्क लिया जा रहा है पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया जाता है. दूसरी तरफ फॉर्म या रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रारूप वे लोग कहीं से भी कम खर्च पर प्रिंट करवा सकते हैं, लेकिन उक्त दोनों तरह के फार्म कॉलेज से लेने की बाध्यता कर दी गयी है. कॉलेज में फॉर्म बेचा जा रहा है. छात्रों ने बताया कि कॉलेज में पढ़ाई भी नहीं होती है. शिक्षक पान-पुड़िया खाकर एक दूसरे के साथ हमेशा राजनीतिक बात करते नजर आते हैं. अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन