Bhagalpur news छात्र ने विद्यालय में कट्टा लहरा शिक्षकों को दी धमकी, दहशत का माहौल

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news छात्र ने विद्यालय में कट्टा लहरा शिक्षकों को दी धमकी, दहशत का माहौल

नवगछिया रंगरा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर में वार्षिक परीक्षा के दौरान एक छात्र के हथियार लहराने व शिक्षकों को धमकाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

नवगछिया रंगरा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर में वार्षिक परीक्षा के दौरान एक छात्र के हथियार लहराने व शिक्षकों को धमकाने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. शिक्षकों व छात्रों में भय का माहौल हो गया. पूर्णिया जिला कोशकीपुर के शिवम कुमार परीक्षा देने विद्यालय पहुंचा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र की गतिविधियां शुरू से ही संदिग्ध लग रही थी. प्रार्थना में शामिल होने के लिए कहने पर वह अचानक भड़क गया और शिक्षकों से गाली-गलौज करने लगा. विवाद बढ़ने के बाद छात्र अपनी बाइक पर सवार होकर विद्यालय से निकलने लगा. इस दौरान उसने कमर से कट्टा निकाल लिया और शिक्षकों की ओर लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी. हथियार देखकर मौके पर मौजूद शिक्षक और छात्र सहम गये. आरोपित तेजी से वहां से फरार हो गया. घटना के बाद विद्यालय में परीक्षा कुछ देर के लिए बाधित हो गयी. शिक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और आरोपित छात्र की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. विद्यालय प्रबंधन ने इस घटना को गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए प्रशासन से विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. अभिभावकों में भी इस घटना को लेकर चिंता देखी जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

बाइक-ट्रैक्टर की सीधी टक्कर में युवक की मौत

पीरपैंती बाखरपुर में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को धक्का मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की स्पॉट पर ही मृत्यु हो गयी. मृतक की पहचान बाखरपुर पश्चिमी के प्रकाश मंडल के पुत्र सिंटू मंडल (22)के रूप में हुई है. परिजनों की चीख पुकार सुनकर इलाके के लोग भी शोक में डूब गये. तीन अन्य घायलों को पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी, लेकिन दो युवकों को गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर स्वाति की टीम ने मायागंज रेफर किया.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन