bhagalpur news. सदन में बजट दस्तावेज देने पर कड़ी आपत्ति जतायी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. सदन में बजट दस्तावेज देने पर कड़ी आपत्ति जतायी

सीनेट सदस्य पुरुषोत्तम झा ने सदन में बजट सामग्री पूर्व में उपलब्ध नहीं कराने पर आपत्ति दर्ज करायी

विज्ञापन

सीनेट सदस्य पुरुषोत्तम झा ने सदन में बजट सामग्री पूर्व में उपलब्ध नहीं कराने पर आपत्ति दर्ज करायी. कहा कि सदस्य इस तरह के रवैया से अपमानित हो रहे हैं. समय रहते या सॉफ्ट कॉपी सदस्यों को नहीं भेजा जाता है. यह हर बार से होता आ रहा है. ऐसे में सदस्य बजट की विसंगतियां को देखेंगे, कैसे दूर होगा. प्रभारी कुलपति ने कहा कि कर्मियों को आदेश गया था कि सभी सदस्य को समय रहते हुए सॉफ्ट कॉपी भेज दें. इसका अनुपालन नहीं किया गया. सदन में उठाये गये सवाल – सदस्य पप्पू सिंह निषाद ने भैरवा तालाब के राजस्व को लेकर सवाल उठाया. बजट में भैरवा तालाब का उल्लेख नहीं है. शिक्षकों के लंबित प्रमोशन व नवगछिया के कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई शुरू करने का भी मुद्दा उठाया. – सदस्य हसनैन अंसारी ने कहा कि राज्य में दूसरे नंबर पर उर्दू भाषा है, लेकिन विवि, संबंधित इकाई सहित अन्य संस्थानों का नाम उर्दू भी लिखा जाना चाहए. – सदस्य डॉ राजेश तिवारी ने डीआरसी में सीनियर के बदले जूनियर शिक्षकों को शामिल किये जाने पर सवाल उठाया. – सदस्य नरेंद्र कुमार लोहानी ने विवि के गेस्ट हाऊस को अपडेट करने का सुझाव दिया. – सीनेट सदस्य डॉ सुप्रिया शालनी ने चाइल्ड केयर लीव का मुद्दा उठाया – सदस्य डॉ उग्र मोहन झा ने विवि के आंतरिक स्रोत से आय बढ़ाने का सुझाव दिया – सीनेट सदस्य रंजीत कुमार ने कर्मचारियों के लंबित प्रोन्नति दिये जाने का मुद्दा उठाया – सीनेट सदस्य मुजफ्फर अहमद ने विवि के स्वास्थ्य केंद्र में दवाई की व्यवस्था नहीं होने पर सवाल उठाया – सदस्य महादेव मंडल ने संथाली भाषा की पढ़ाई पीबीएस कॉलेज बांका व एसएसवी कॉलेज कहलगांव में शुरू करने की मांग की – सदस्य मृत्युंजय तिवारी ने विवि के जर्जर स्टेडियम को लेकर सवाल उठाया – सदस्य जयप्रीत मिश्रा ने सेवानिवृत्त कर्मियों को अविलंब पेंशन भुगतान किये जाने का मुद्दा उठाया – सदस्य आशीश सिंह ने विवि में छात्रसंघ चुनाव कराने का मांग किया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन