Bhagalpur news सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे

नगर पंचायत अकबरनगर के सफाई कर्मी वेतन भुगतान में देरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से हड़ताल पर थे.

विज्ञापन

नगर पंचायत अकबरनगर के सफाई कर्मी वेतन भुगतान में देरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से हड़ताल पर थे. इस वजह से नप क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों की साफ सफाई व्यवस्था ठप पड़ी थी. शनिवार को हड़ताल के पांचवें दिन नपं प्रशासन सफाईकर्मियों से बातचीत कर समस्या का हल निकाला. सफाई कर्मी विभिन्न वार्डों में अपने कामों पर लौटे. सफाई कर्मी ने बताया कि वेतन भुगतान में देरी एवं वेतन भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से हड़ताल पर थे. मांगों को लेकर बातचीत हुई. बातचीत में हड़ताल के तीन दिनों का वेतन भत्ता देने एवं आगामी माह में बढ़ोतरी वेतन के साथ-साथ वेतन भत्ता, समय पर भुगतान करने की सहमति बनी. जिसके बाद सफाई कर्मी हड़ताल समाप्त कर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में काम पर लौटने को राजी हुए. नपं अध्यक्ष किरण देवी ने बताया कि शनिवार कों सफाई कर्मी से साकारात्मक बातचीत कर सफाई कर्मी को अपने काम पर लौटने को कहा. सभी सफाई कर्मी हड़ताल समाप्त कर अपने काम पर लौट गये. रविवार से सुचारू रूप से विभिन्न वार्डों में साफ सफाई का काम होगा.

अकबरनगर में हर्षोल्लास से मना ईद

अकबरनगर नगर पंचायत अकबरनगर सहित विभिन्न इलाकों में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर मना. थाना क्षेत्र के सभी मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा की गई. ईदगाह में नमाज पढ़कर अमन, खुशहाली की दुआ मांगी गई. नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी और खुशियां बांटी. स्थानीय पुलिस ईद को लेकर विभिन्न इलाकों में भ्रमणशील रही. पर्व को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

नप के वार्ड आठ में सड़क-नाला निर्माण का उद्घाटन

सुलतानगंज नप क्षेत्र के वार्ड आठ कासिमपुर में लगभग 10 लाख 47 हजार 437 रुपये की लागत से निर्मित सड़क एवं नाला का उद्घाटन शनिवार को मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने किया. योजना के पूरा होने से स्थानीय लोगों को जल जमाव एवं आवागमन की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है. उद्घाटन के दौरान मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर के समुचित विकास के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं. आम जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. ईद पर्व पर मुख्य पार्षद ने स्टेशन रोड, कासिमपुर, नवादा सहित विभिन्न मस्जिदों में पहुंच कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी. मौके पर मो मंजर, मो ईशा, वार्ड पार्षद नवीन कुमार बन्नी, सुभाष कुमार तथा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डब्लू चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन