विशेष अभियान में 7 गिरफ्तार, 39 वारंट का हुआ निष्पादन

भागलपुर पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
भागलपुर. जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किये गये 7 अभियुक्तों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस दौरान 28 जमानती , 10 गैर जमानती और 1 कुर्की वारंट का निष्पादन किया गया. नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान में 11 लीटर देसी शराब और 2.5 ग्राम ब्राउन सुगर की बरामदगी और गिरफ्तारी की गयी. अवैध खनन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान में 4 ट्रैक्टर, 1 हाइवा और 1 जेसीबी की बरामदगी की गयी. अन्य मामलों में 1 बाइक और 2630 रुपये की बरामदगी की गयी है. ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघनकारियों से कुल 94 हजार 500 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




