श्रावणी मेला 2026: सुलतानगंज में 5 हजार वाहनों की पार्किंग, इस बार ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन
श्रावणी मेला

श्रावणी मेला

Bhagalpur News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. सुलतानगंज में कांवरियों की सुविधा के लिए 5000 वाहनों की क्षमता वाली विशाल पार्किंग बनाई जाएगी. सुरक्षा और अन्य यात्री सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

विज्ञापन

भागलपुर से रिपोर्ट

Shravani Mela 2026: श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज 20 दिन शेष हैं और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इस बार सुलतानगंज में कांवरियों की सुविधा के लिए एक साथ करीब 5 हजार वाहनों की क्षमता वाली सरकारी पार्किंग बनाई जाएगी. पार्किंग, सुरक्षा, पुलिस आवास और यात्री सुविधाओं को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है.

5 हजार वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग की तैयारी

श्रावणी मेला के दौरान वाहनों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए गुरुवार को डीएसपी, यातायात डीएसपी, बीडीओ और थानाध्यक्ष ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया.

प्रशासन ने न्यू फोरलेन मुख्य सड़क पर शिवनंदनपुर बाबा चौक के पास बड़े पार्किंग स्थल के निर्माण पर अंतिम निर्णय की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार, स्थल का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी. इसके बाद अंतिम स्वीकृति मिलने पर पार्किंग व्यवस्था लागू होगी.

डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि एक पार्किंग स्थल पर लगभग 5 हजार वाहनों को खड़ा करने की क्षमता विकसित की जाएगी.

अलग-अलग मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए अलग पार्किंग

श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए प्रशासन ने अलग-अलग मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए अलग पार्किंग स्थल तय किए हैं.

मुंगेर की ओर से एनएच-80 मार्ग से आने वाले कांवरियों के वाहनों की पार्किंग मसदी बगीचा में होगी.

फोरलेन, देवघर और तारापुर की ओर से आने वाले सभी वाहनों की पार्किंग बाबा चौक पर बनाई जाएगी.

भागलपुर की ओर से आने वाले कांवरियों के वाहनों के लिए तिलकपुर गांधी घर और प्रखंड कार्यालय परिसर को पार्किंग स्थल बनाया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पुलिस बल के लिए भी होगी विशेष व्यवस्था

श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मियों के ठहरने के लिए भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं.

तिलकपुर मध्य विद्यालय, प्रखंड कार्यालय, मुरारका कॉलेज, कृष्णानंद हाई स्कूल सहित कई सरकारी स्कूलों और भवनों को अस्थायी पुलिस आवास बनाया जाएगा.

मुरारका कॉलेज मैदान में विशाल पंडाल तैयार किया जाएगा, जहां करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी.

इन सभी स्थानों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, स्नानागार, चार्जिंग पॉइंट, बेड और चौकी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. प्रशासन ने इस बार महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस बल की संख्या भी बढ़ाने का निर्णय लिया है.

इसे भी पढ़ें: 160 KMPH की रफ्तार से बस 60 मिनट में बिहार के इस शहर से पटना पहुंच जाएंगे आप, क्या है सरकार का प्लान


विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन