NH-31 पर मक्का लदी गाड़ियों से लगा भीषण जाम, एंबुलेंस और स्कूल बसें भी फंसीं

Updated:
विज्ञापन
NH-31 पर मक्का लदी गाड़ियों से लगा भीषण जाम, एंबुलेंस और स्कूल बसें भी फंसीं

Bhagalpur News : नवगछिया में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर मक्का लदी ट्रकों और ट्रैक्टरों की लंबी कतार के कारण रविवार को भीषण जाम लग गया. बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय से संतोष धर्मकांटा तक सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही. जाम में एंबुलेंस, स्कूल बस और छोटे वाहन तक फंस गए, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखी गई.

विज्ञापन

अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट :

एनएच-31 पर रविवार को जाम लगने के बाद स्थानीय लोगों बताया कि सड़क किनारे कई मक्का खरीद केंद्र और गोदाम संचालित किए जा रहे हैं. किसान अपनी उपज लेकर यहां पहुंचते हैं, जहां व्यापारी मक्का खरीदने के बाद धर्मकांटा पर तौल के लिए गाड़ियों को भेजते हैं.इसी प्रक्रिया के कारण हर दिन सैकड़ों ट्रैक्टर और ट्रक सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जिससे हाईवे पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है. रविवार दोपहर भी यही स्थिति देखने को मिली, जब सड़क पूरी तरह वाहनों से भर गई.

एंबुलेंस में मरीज, तो बस मं बच्चे रहे बेहाल

जाम के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. छोटे वाहन चालकों के साथ-साथ एंबुलेंस और स्कूल बसें भी घंटों जाम में फंसी रहीं. सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई.स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या अब रोज की बन चुकी है, लेकिन इसके समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा.

ट्रैफिक व्यवस्था पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

भाजपा नेता Ajay Singh Kushwaha ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नवगछिया की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है.उन्होंने कहा कि इलाके में ट्रैफिक थाना और ट्रैफिक डीएसपी की तैनाती के बावजूद जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है. अगर जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो इस मुद्दे को मुख्यमंत्री स्तर तक उठाया जाएगा.

लोगों ने मांगा स्थायी समाधान

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि मक्का लदी गाड़ियों के लिए अलग पार्किंग और लोडिंग व्यवस्था बनाई जाए, ताकि NH-31 पर रोज लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन