गंगा में डूब रही युवती को SDRF जवानों ने बचाया, घाट पर मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
गंगा में डूब रही युवती को SDRF जवानों ने बचाया, घाट पर मचा हड़कंप

Bhagalpur News:सुल्तानगंज के जहाज घाट पर बड़ा हादसा टला. गंगा में डूब रही युवती को मौके पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया. जवानों की बहादुरी से युवती की जान बच गई.

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित जहाज घाट पर मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. स्नान कर रही एक युवती अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी. घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. इसी दौरान राहत एवं बचाव ड्यूटी में तैनात एसडीआरएफ टीम के जवानों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए युवती की जान बचा ली. जानकारी के अनुसार कासिमपुर गांव निवासी 18 वर्षीय पूजा कुमारी गंगा में स्नान कर रही थी. स्नान के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चली गई. देखते ही देखते युवती डूबने लगी और मदद के लिए चीखने लगी.

SDRF जवानों ने तुरंत लगाई छलांग

घटना के समय घाट पर एसडीआरएफ की टीम पहले से तैनात थी. युवती को डूबता देख सिपाही 33 निरंजन कुमार और सिपाही 279 धीरज कुमार ने बिना समय गंवाए गंगा में छलांग लगा दी. तेज बहाव और गहरे पानी के बीच जवानों ने काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. समय रहते बचाव होने से युवती की जान बच गई और उसे सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया.

घाट पर मौजूद लोगों ने की सराहना

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने एसडीआरएफ जवानों की बहादुरी और तत्परता की जमकर सराहना की. लोगों का कहना था कि यदि कुछ मिनट की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. सुल्तानगंज के घाटों पर इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है. ऐसे में एसडीआरएफ की तैनाती लोगों के लिए सुरक्षा कवच साबित हो रही है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन