bhagalpur news. बिहपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण

एसडीओ रोहित कर्दम ने सोमवार को बिहपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया
एसडीओ रोहित कर्दम ने सोमवार को बिहपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं सामने आने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है. निरीक्षण के बाद अनुमंडलाधिकारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि कार्यालयों में कर्मियों की नियमित उपस्थिति नहीं रहती है और आम लोगों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं. अनुमंडलाधिकारी ने बताया कि दोनों कार्यालयों में उपस्थिति एवं कार्यशैली को लेकर लापरवाही पाई गई है. निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले. वहीं गोदाम के सहायक महाप्रबंधक भी अनुपस्थित पाए गए. इसे गंभीर प्रशासनिक अनियमितता मानते हुए दोनों पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन एवं जवाबदेही जरूरी है. आम लोगों को समय पर सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों एवं अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. कहा कि बिहार सरकार के निर्देश पर प्रत्येक सप्ताह इस प्रकार का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि कार्यालयों की कार्यप्रणाली में सुधार लाया जा सके. निरीक्षण के दौरान कई शाखाओं की फाइलों एवं अभिलेखों की भी जांच की गई. कुछ मामलों में कार्यों के निष्पादन में देरी पाई गई जिस पर संबंधित कर्मियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










